यूपी: अपहृत बच्ची को हमदर्द बनकर ढूंढ रहा था पड़ोसी, पूछताछ हुई तो पुलिस के सामने उगला घिनौना सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी बच्ची मंगलवार रात 9 बजे घर के पास ही दुकान पर गई थी। बच्ची को पड़ोसी शादाब घर से करीब 500 मीटर दूर ले गया था। बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर उसने बच्ची की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था।
हत्या की वारदात के करीब 30 मिनट बाद शादाब फिर से बाइक लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। बच्चे के शव को चादर में लपेटकर गठरी बना ली थी। शव को बाइक की टंकी पर रखकर ले गया था। बाद में माधवपुरम में नाले में फेंककर आ गया।
एसएसपी बच्ची के घर पर पहुंचे
शुक्रवार सुबह एसएसपी नितिन तिवारी कॉलोनी में बच्ची के घर पहुंचे। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बच्ची की हत्या करने में सिर्फ शादाब था। पुलिस ने शादाब के रिश्तेदार को क्लीनचिट देकर थाने से छोड़ दिया।
हत्या में तिहाड़ जा चुका शादाब
बच्ची का शव मिलने पर लोगों ने आरोपी शादाब के घर पर हमला बोल दिया। शादाब दिल्ली में हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका था। तिहाड़ जेल दिल्ली में चार साल रहा था। लोगों को अंदेशा था कि हत्या शादाब और उसके रिश्तेदार ने की है।
हमदर्द बनकर साथ घूमा
बच्ची अक्सर शादाब के घर पर चली जाती थी। रात में बच्ची के लापता होने के चलते परिजन बेचैन हो गए थे। वे मंगलवार रात भर बच्ची को तलाशते रहे। इस दौरान हमदर्द बनकर आरोपी शादाब भी बच्ची के परिजनों के साथ घूमता रहा था।
बुधवार को परिजनों ने शादाब समेत कई लोगों पर अनहोनी का अंदेशा जताया। लेकिन पुलिस की नींद नहीं टूटी थी। गुरूवार को शव माधवपुरम में मिला, तब जाकर पुलिस ने शादाब व उसके रिश्तेदार आशू को पकड़ा। पूछताछ में शादाब ने वारदात करना कबूला लिया।
जल्द करेंगे खुलासा
बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। शनिवार को पुलिस प्रेसवार्ता कर वारदात का खुलासा कर सकती है। कुछ जांच अभी चल रही हैं। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात