फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught a firecracker dealer and recovered the goods

पुलिस ने पटाखा कारोबारी पकड़ा, माल बरामद

Sat, 07 Jun 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police caught a firecracker dealer and recovered the goods
दौराला। थाना कोतवाली जहीदियान में आतिशबाजी तैयार करने के दौरान हुए धमाके में मकान के ध्वस्त होने के मामले में पुलिस ने दौराला बाजार के पटाखा कारोबारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पहले से ही हिरासत में लिए आतिशबाज शादाब की निशानदेही पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने काफी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद किया।
विज्ञापन

3 जून को मोहल्ला जहीदियान निवासी जीशान के मकान में पटाखा और बारूद से मकान ध्वस्त हो गया था। पुलिस की जांच में लावड़ निवासी शादाब का नाम प्रकाश में आया, जो अपनी ससुराल में रहकर पटाखे बना रहा था। पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दौराला निवासी डब्बू का नाम प्रकाश में आया। पुलिस शादाब को लेकर दौराला थाने पहुंची और शादाब की निशानदेही पर सरधना रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने 31 पेटी, दो बोरे पटाखे व बारूद बरामद किया। पुलिस ने बाजार से पटाखा कारोबारी डब्बू को हिरासत में ले लिया। कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed