{"_id":"5dcf08b18ebc3e548c3cfaea","slug":"police-caught-200-peti-liqur-city-news-mrt453795096","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ।
जिले में शुक्रवार को पुलिस और आबकारी टीम ने लगभग 200 पेटी अवैध शराब और ढाई किलो गांजा पकड़ा है। आबकारी टीम ने परतापुर क्षेत्र में तड़के करीब साढ़े तीन बजे अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत करीब पांच लाख बताई है। उधर, नौचंदी पुलिस ने देरशाम चेकिंग के दौरान तस्करी की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी फरार हो गया।
आबकारी विभाग को भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब दिल्ली के रास्ते मेरठ लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेक्टर तीन के निरीक्षक राजेश चौबे ने सुबह तीन बजे परतापुर क्षेत्र में डेरा डाल लिया। इस दौरान टीम ने एक बुलेरो पिकअप को रोककर चेक किया। चालक ने भागने का प्रयास किया तो उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज पुत्र सरदारी लाल निवासी तिलक नगर नई दिल्ली बताया। गाड़ी की तलाशी में बोरियों के बीच हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां बरामद हुईं। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पकड़ी गई शराब की बाजार में कीमत करीब 4.80 लाख है। तस्करी से जुडे़ लोगों की छानबीन की जा रही है।
दूसरी ओर, नौचंदी पुलिस ने शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान कुटी चौराहे के पास तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का शराब की 102 पेटी और ढाई किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दो तस्कर विवेक कुमार पुत्र सूबेदार निवासी स्वरूप नगर दिल्ली और गौतम पुत्र हरपाल निवासी ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेड़ा को दबोच लिया। उनका तीसरा साथी राजेश कुमार पुत्र कुशी चौधरी निवासी आशियाना अपार्टमेंट, गाजियाबाद फरार हो गया। नौचंदी पुलिस का कहना है कि शराब और गांजे की कीमत कई लाख है। फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।