{"_id":"5ca4ae0ebdec2209dc70d67e","slug":"police-busted-tamancha-factory-in-muzaffarnagar-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो दबोचे, खंडहरनुमा मकान में चल रहा था कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो दबोचे, खंडहरनुमा मकान में चल रहा था कारोबार
Wed, 03 Apr 2019 06:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Apr 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
तमंचा फैक्टरी का खुलासा करते एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली पुलिस ने मीरापुर रोड पर खंडहरनुमा मकान में दबिश देकर तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी संख्या में बने-अधबने तमंचे, पार्ट्स और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खतौली कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह सूचना के आधार पर मीरापुर रोड स्थित गणेश विहार कॉलोनी में एक खंडहरनुमा मकान में दबिश दी।
विज्ञापन
मौके पर दो लोग तमंचे बनाते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी के शब्दों में, पकड़े गए बदमाशों में नईम पुत्र अलमूद्दीन और सालिम पुत्र नईम निवासीगण गांव खेड़ी कुरैश खतौली शामिल हैं। मौके से दो देशी रायफल, दो देशी बंदूक, दस तमंचे, सात अधबने तमंचे और तमंचे बनाने के पार्ट्स बरामद किए गए।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश काफी समय से तमंचे बनाकर देहात क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, एसएसआई मनोज यादव, एसआई सुनील शर्मा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।