फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police busted a gang who were Making alcohol by Rectified in Meerut

रेक्टीफाइड से शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ब्रांडेड बताकर करते थे सप्लाई, 6 गिरफ्तार

Sun, 13 Oct 2019 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Oct 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Police busted a gang who were Making alcohol by Rectified in Meerut
जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस व सर्विलासं की टीम के साथ एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पुलिस ने रेक्टीफाइड केमिकल से शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। सर्विलांस टीम और परीक्षितगढ़ पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 3500 लीटर रेक्टीफाइड केमिकल (एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) बरामद किया है।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी यह गिरोह जहरीली शराब सप्लाई करता था। 2013 में हस्तिनापुर में इसी गिरोह द्वारा बनाई गई जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस को हाथ लगे अहम सुराग, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, जल्द होगा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी अजय साहनी ने प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खादर क्षेत्र में जहरीली शराब बनाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई की जाती है।

सर्विलांस इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ लगातार जांच की और गांव खानपुर बांगर के जंगल छापा मारते हुए गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी यासीन उर्फ भूरा निवासी खानपुर बांगर, अरविंद उर्फ शक्ति इकवारा, सुशील पुत्र निर्मल सिंह निवासी इकवारा, जग्गू निवासी माखनपुर, भारतभूषण निवासी अझौता रवि उर्फ रविंद्र निवासी तबियतपुर को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019: बढ़-चढ़कर परीक्षा में शामिल होने पहुंचे छात्र-छात्राएं

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और वेस्ट यूपी के अलावा दूसरे राज्यों भी अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। यह गिरोह केमिकल में अल्कोहल मिलाकर शराब बनाते थे।

गिरोह के सदस्य मिलावटी शराब को ब्रांड के नाम पर बेचते थे। आरोपियों के पास से भारी संख्या में पुलिस ने बोतल, शीशी और रैपर बरामद किए हैं।

एसएसपी ने बताया कि बरामद रेक्टीफाइड 96 से 99 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा है, जबकि शराब में 32 से 36 प्रतिशत ही अल्कोहल की मात्रा होती है। शराब में होने वाला यह शुद्ध केमिकल है। जिसकी मार्केट में कीमत 20 लाख से अधिक बताई गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed