फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police brutality, cock-beaten youths of other communities

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मुर्गा बनाकर युवकों को पीटा, वीडियो वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Police brutality, cock-beaten youths of other communities
मेरठ/सरूरपुर। कोरोना वायरस को लेकर पुलिसकर्मी अग्नि परीक्षा दे रहे हैं। गरीब लोगों को खाने तक बांट रहे हैं, वहीं कुछ चुनिंदा पुलिसकर्मी घिनौनी हरकत भी कर रहे हैं। लॉक डाउन का उल्लंघन और सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर पुलिस ने आपा खो दिया हैं। करीब 25-30 युवकों को मुर्गा बनाकर पुलिसकर्मी पिटाई कर दी, जिसका शुक्रवार वीडियो वायरल हो गया हैं। कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन है। पुलिस-प्रशासन कानून व्यवस्था बनाकर लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करा रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के कार्यक्रम में भी पुलिस कोई योद्धा बता कर काफी तारीफ देखी लेकिन मेरठ में शुक्रवार रात देहात के रोहटा इलाके में एक शर्मनाक घटना पुलिस कर्मियों ने कर दी हैं। बताया गया है कि रोहटा थाना क्षेत्र के कैथवाडी गांव से लौट रहे सरूरपुर के हर्रा खिवाई के करीब 25-30 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। लॉक डाउन का उल्लंघन व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने और दूसरों को भी कोरोना के संक्रमण फैलाने की बात कहकर पुलिसकर्मियों ने इन 25-30 लोगों एक ही जगह पर मुर्गा बनाया। बताया गया कि बार बार चेतावनी देने के बाद इन युवकों की आवाजाही नहीं रुक रही थी। पुलिसकर्मियों ने खुद वीडियो भी बनाई ओर इसको वायरल कर दिया हैं। युवकों पर टिप्पणी भी की गई। शुक्रवार देर रात यह मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो वह भी हैरान रह गए। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। लॉक डाउन का उल्लंघन और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे युवक पुलिस के अनुसार उक्त युवक लॉक डाउन का उल्लंघन और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे थे। पुलिस के द्वारा लॉक डाउन का पालन करने की बात कहने के बावजूद भी अभद्रता की। पुलिस का दावा कि उक्त युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आपा खो दिया। बस फिर क्या था पुलिसकर्मियों ने इन सभी को मुर्गा बनाकर पीटा। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी नहीं मान रहे तो युवक पुलिस के अनुसार खिवाई गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला है। बार-बार पुलिस हर्रा खिवाई के लोगों से अपील कर रही थी कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर ना जाए। इसके बावजूद भी गांव के 20- 25 युवक गांव से बाहर जाकर दूसरे गांव में जा रहे थे। इसको लेकर पुलिस ने कई बार हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस को उन पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। वीडियो दो-तीन दिन पुरानी बताई गई हैं। --- यह वीडियो तीन दिन पुरानी है। इस मामले में उच्च अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। पुलिस वालों ने कोरोना पॉजिटिव को देखते उक्त युवकों पर कार्रवाई की है। खिवाई में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसको हॉट स्पॉट बनाया है। जहां पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed