{"_id":"5e9a07418ebc3e76a421081c","slug":"police-beat-up-the-young-man-with-his-mother-meerut-news-mrt4781601157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ जा रहे युवक को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के साथ जा रहे युवक को पुलिस ने पीटा
विज्ञापन
मां के साथ जा रहे युवक को पुलिस ने पीटा
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना फतेहउल्लापुर चौकी के पास की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें लिसाड़ी गेट पुलिस युवक के साथ मारपीट कर रही है, जबकि युवक की मां बचाने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि युवक अपनी मां के साथ दवाई लेने बाइक से जा रहा था, पुलिस ने युवक को रोका था।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र की अलीबाग कॉलोनी निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को अपने बेटे के साथ बाइक से जा रही थी। इस दौरान फतेहउल्लापुर चौकी के पास पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने आगे का इलाका सील होने और कोरोना वायरस के चलते कोई वाहन नहीं जाने की बात कही। इस पर युवक पुलिस से भिड़ गया और कहा कि उसे समर गार्डन में जाना है। युवक ने मां की दवाई लाने की बात कही। युवक ने पुलिस से अभद्रता की। पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान महिला भी पुलिस से भिड़ गई। महिला ने पुलिस से अभद्रता की और भुगत लेने की धमकी दी। इस दौरान वहां खड़े किसी युवक ने यह वीडियो बना ली, जिसमें पुलिसकर्मी भी गाली गलौज कर रहे हैं और महिला भुगतने की धमकी दे रही है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि हॉट स्पॉट क्षेत्र में जाने से रोका गया था, जिस पर युवक ने पुलिस से अभद्रता की।