फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police attack in Jali Kothi, City Magistrate and Inspector injured

जली कोठी में पुलिस पर हमला, सिटी मजिस्ट्रेट और दरोगा घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Police attack in Jali Kothi, City Magistrate and Inspector injured
मेरठ। लॉक डाउन में अति संवेदनशील जली कोठी में शनिवार को पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। टीम से धक्का-मुक्की करते हुए पथराव भी किया हैं। सिटी मजिस्ट्रेट और देहली गेट थाने का दरोगा भी घायल हो गए। डीएम और एसएसपी मौके पर पहुँचे। जली कोठी को पूरी तरह से सील कर फोर्स तैनात कर दी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार देहली गेट के जली कोठी स्थित तीन मस्जिदों में महाराष्ट्र के माले गाव से 11 लोगों की जमात आई थी। 29 मार्च को यह जमात बुलंदशहर रवाना हो गई थी। बुलंदशहर पुलिस ने इन जमातियों की जांच कराई थी, जिसमें दो जमातियों की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई हैं। जमातियो को कोरोना की पुष्टि होने के बाद मेरठ में भी खलबली मच गई। महाराष्ट्र की जमात में शामिल लोगों से पूछताछ की गई। उसके बाद मेरठ की जली कोठी में भी जांच शुरू कर दी गई। शुक्रवार देर रात पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम जली कोठी पहुंची, जहां से कोरोना संदिग्ध मानते हुए तीन लोगों को चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। तीनों लोगों को कोरोना की पुष्टि हो गयी। इसके बाद उन तीनों युवकों के बताए अनुसार जली कोठी में सात और लोगों को संदिग्ध माना गया हैं। जिसमें शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह, एसओ देहली गेट रविंद्र सिंह पलावत समेत पुलिस टीम जली कोठी में पहुंची। पुलिस प्रशासन की टीम ने तीन लोगों को फिर से पकड़ा। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय के लोगों को कोरोना बताकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसकी बात सुनते ही लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया। धक्का-मुक्की करते हुए पथराव भी कर दिया। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह और देहली गेट थाने के दरोगा मुकेश कुमार को चोट आई। सिटी मजिस्ट्रेट और दरोगा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिटी मजिस्ट्रेट के हाथ मे फेक्चर आना बताया है। पुलिस टीम पर हमले की सूचना लगते पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी क्राइम राम अर्ज और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गए। इस घटना की जानकारी के बाद डीएम और एसपी पुलिस के साथ पहुंचे। पथराव करने के मामले में मस्जिद के मौलाना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जली कोठी को पूरी तरह से सील कर दिया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव मिलने को देखते जली कोठी हॉट स्पॉट बन गया है। इसको देखते हुए जली कोठी को सील किया गया है। घायल सिटी मजिस्ट्रेट व दरोगा का हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। देहलीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौलाना समेत 4 लोग को गिरफ्तार कर लिया। हालात सामान्य हैं। जली कोठी को सील कर दिया हैं। गजेंद्र चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed