फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrived at the information of Govans katan, then the accused shot the guns

गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपियों ने बरसा दी ताबड़तोड़ गोलियां

Sat, 17 Jun 2017 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 17 Jun 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Police arrived at the information of Govans katan, then the accused shot the guns
गोवंश की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

गोवंश कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस से हाथापाई कर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक दर्जन आरोपी फायरिंग कर फरार हो गये। आगे पढ़ें फिर इसके बाद क्या हुआ।

विज्ञापन



मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में बृहस्पतिवार रात बंद मकान में गोवंश का कटान किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो आरोपियों ने पुलिस से हाथापाई कर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक दर्जन आरोपी फायरिंग कर फरार हो गये। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से मीट, चाकू, रस्सा, तराजू और अन्य सामान बरामद किया है। 
विज्ञापन


औरंगाबाद मे कई दिन से पुलिस को गोकशी की सूचना मिल रही थी। जब भी पुलिस पहुंचती तो उससे पहले ही आरोपी फरार हो जाते। बृहस्पतिवार रात को गश्त के दौरान भावनपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव औरंगाबाद निवासी शमशेर सिंह पुत्र बाबू के घर पर गोवंश का कटान किया जा रहा है। इस पर हसनपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और शमशेर के मकान की घेराबंदी करते हुए छापा मारा।  पुलिस को देख एक दर्जन युवक पुलिस को धक्का देकर फायरिंग कर जंगल की ओर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने भी घेराबंदी करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से गांव के ही शाबिर पुत्र इंतजार, अब्दुल हकीम उर्फ कलुवा पुत्र इदरीश और जरीफ पुत्र अशद अली को गिरफ्तार करते हुए मीट और मीट काटने के औजार बलकटी, चार धारदार चाकू, रस्सा, तराजू, बाट, मीट रखने की ट्रे बरामद की। बाद में भावनपुर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ गोवंश कटान, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, बलवा संबंधी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से फरार आरोपी

Police arrived at the information of Govans katan, then the accused shot the guns
पकड़ा गया आरोपी

हसनपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके फरार साथी तौफिक, शाहिद, शौकीन, कलुवा, शाबिर, अलाउद्दीन, इस्तकार, आरीफ, फरमान और गुलाब हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बरामद मीट गोवंश का बताया है। मीट के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

रात एक बजे के बाद करते थे कटान
पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वह कई दिन से गोवंश का कटान कर रहे थे। इसमें एक सांड़ को भी चोरी कर लाया गया था। रात में पुलिस न पकड़े इसलिए वह रात्रि एक बजे के बाद ही बंद गाड़ी में गोवंश लाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे भी बरामद किए हैं।

तराजू से तोलकर बेचा जाता था मीट

Police arrived at the information of Govans katan, then the accused shot the guns
एक साथ बैठे तीनों आरोपी

आरोपियों ने बताया कि तड़के पांच बजे से ही तराजू से तोलकर गोवंश का मीट बेचा जाता था। सुबह छह बजे घर की सफाई कर ताला लगा देते थे। पुलिस मान रही है कि गांव में भी मीट को चोरी छिपे बेचा जा रहा था।

एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। गोवंश कटान करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed