{"_id":"61edbad1f4d54147f00a0015","slug":"police-arrested-three-persons-in-dufrin-area-meerut-news-mrt574488471","type":"story","status":"publish","title_hn":"डफरिन में कबाड़ियों की सूचना पर पुलिस का छापा, तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डफरिन में कबाड़ियों की सूचना पर पुलिस का छापा, तीन दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डफरिन में कबाड़ियों की सूचना पर पुलिस का छापा, तीन दबोचे
मेरठ। गाड़ी के टायर बदलने की सूचना पर देहलीगेट पुलिस ने रविवार रात डफरिन में छापा मारकर तीन युवकों को पकड़ा। पूछताछ के बाद तीन दुकानदार हिरासत में लिए गए जबकि एक फरार हो गया। इनकी पहचान कबाड़ी के रूप में की जा रही है। सोतीगंज में सख्ती के बाद देहलीगेट में कई जगह उससे मिलती जुलती गतिविधियां बढ़ी हैं। 'अमर उजाला' ने इसके संकेत भी दिए थे। यह गतिविधि सामने आने पर पुलिस जांच में जुट गई है। कुछ टायर व एलाय व्हील मिले हैं, जो चोरी के बताए जा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक देहलीगेट रविवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि डफरिन परिसर के अंदर कुछ युवक हैं जो स्कॉर्पियो गाड़ी के टायर बदलवा रहे हैं। इंस्पेक्टर वहां पहुंचे तो एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। गाड़ी के साथ पुलिस तीनों का थाने लेकर आ गई। मौके से एलॉय व्हील व टायर भी मिले।
तीनों युवकों ने अपनी पहचान अभिषेक, मनु व राजू निवासी जेवर (नोएडा) के रूप में कराई। तीनों ने बताया कि उन्होंने यह टायर व एलाय व्हील खैरनगर निवासी शारिक, शाहजिब और जुनैद से खरीदे हैं। कुछ ही देर में पुलिस ने तीनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। फरार युवक की पहचान जावेद के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि तीनों दुकानदारों से संबंधित सामान के कागज मांगे गए, लेकिन वह दिखा नहीं पाए। पुलिस ने फिलहाल नोएडा के युवकों को छोड़ दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।