फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested three Gotaskars in an encounter in baghpat

बागपत: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन गोतस्कर को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

Mon, 30 Sep 2019 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Sep 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three Gotaskars in an encounter in baghpat
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में सोमवार सुबह पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस न पैर में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ की।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस को सोमवार को पुलिस ने चैकिंग के दौरन कार सवार कुछ युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार युवकों ने कार दौड़ा दी और फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों को आगे जाकर जंगल में घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करने शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। 
विज्ञापन

पुलिस ने  घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर तुरंत अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आशू उर्फ गंजा निवासी जवाहर पार्क साहिबाबाद, इमरान पुत्र अब्दुल निवासी सुंदर नगर, शरफराज पुत्र इल्मदीन निवासी पुरानी सीमापुरी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार आशू व इमरान के पैर में गोली लगी है। बदमाशें के पास से तमंचा व एक गोवंश बरामद कया गया है। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़ते थे और कार में डालकर ले जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed