{"_id":"5ab74a674f1c1b8f778b74d8","slug":"police-arrested-the-constable-son-he-kidnapped-minor-boy-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बेटे ने किया था मासूम का अपहरण, आरोपी ने किडनैपिंग करने की बताई ऐसी वजह चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बेटे ने किया था मासूम का अपहरण, आरोपी ने किडनैपिंग करने की बताई ऐसी वजह चौंक गई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी के साथ हिमांशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल के हिमांशु को पुलिस ने सकुशल बचा लिया। जिस बदमाश ने मासूम का अपहरण किया था। वह एक सिपाही का बेटा है। जब उससे पूछा कि मासूम का अपहरण क्यों किया तो उसने ऐसी चौंकाने वाली बात बताई, सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। कंकरखेड़ा में आठ साल के हिमांशु का अपहरण करने वाला आरोपी पीएसी के सिपाही का बेटा निकला। अपहरण के बाद फिरौती वसूलने की प्लानिंग थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बच्चा सकुशल बरामद करने पर परिवार ने पुलिस की सराहना की।
एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि कंकरखेड़ा के मंगलपुरी निवासी आनंद के आठ साल के बेटे हिमांशु उर्फ डेविड का शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपहरण हुआ था। आठ घंटे बाद रात करीब 11 बजे पुलिस ने बच्चे को सकुशल कैंट स्टेशन से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें बच्चे को पड़ोसी पंकज कुमार ले जाता दिखाई दिया। जिसके बाद पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा ने बताया कि पंकज का पिता होतीराम 44 वी वाहिनी पीएसी में सिपाही है। सिपाही अपने बेटे को पीटता था। जिससे चिढ़कर उसने बच्चे को अगवा कर फिरौती वसूलने का प्लान बनाया था।

बेटा पुलिस में जाना, बदमाशों को पीटना
प्रेसवार्ता में बच्चे को लेकर उसके परिजन भी पहुंच गए। परिजन बोले कि कंकरखेड़ा पुलिस गंभीर नहीं होती तो उनके बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने बच्चे की जान बचाई है।
हिमांशु की दादी ने एसएसपी को आशीर्वाद देते कहा कि बेटी ऐसे ही लोगों की जान बचाती रहो। भगवान आपकी तरक्की करेंगे। एसएसपी ने बच्चे को अपने पास खड़ा किया और कहा कि बेटा बड़े होकर पुलिस में जाना और बदमाशों को खूब पीटना। ताकि कोई भी तेरे जैसे मासूम बच्चे को अगवा न कर सके।