फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested the accused who provided fake bail in Muzaffarnagar city

दबोचा गया फर्जी जमानत कराने का मास्टरमाइंड, हैदर को बदले मिलती थी मोटी रकम

Sun, 17 Nov 2019 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused who provided fake bail in Muzaffarnagar city
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर से पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कागजात के आधार पर अभियुक्तों की फर्जी जमानत कराकर उन्हें जेल से बाहर कराता था। आरोपी के पास से बड़ी तादाद में फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मुहरें, अफसरों की मुहर लगे सादे कागज व पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर कचहरी परिसर से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी कल्बे हैदर पुत्र रजा हसनैन है। आरोपी के पास से 34 फर्जी आधार कार्ड, एक स्टांप पैड, दो फर्जी मुहर, सात जमानत तस्दीक, दो खाता विवरण पत्र, एक उद्धरण खतौनी पत्र, तहसीलदार सदर व राजस्व निरीक्षक की मुहर लगे दो सादे कागज और करीब 50 लोगों के पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


एसओ के अनुसार, हत्थे चढ़ा आरोपी शातिर अपराधी है, जो किसी भी जुर्म में जेल जाने वाले व्यक्ति के फर्जी जमानत पत्र व कागजात तैयार कराकर उनकी जमानत कराता था। फर्जी कागजात से जमानत होने के चलते संबंधित आरोपी जेल से बाहर आकर पुलिस की पकड़ से दूर चला जाता था। एसओ ने बताया कि आरोपी कल्बे हैदर के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने अभियुक्तों की कराई जमानत होगी जांच

पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी जमानत कराने वाले मास्टरमाइंड ने अब तक कितने अपराधियों की जमानतें कराईं हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि आरोपी के पास से जो 34 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं, उन सभी को ट्रेस कर इसका पता लगाया जाएगा। वहीं, यह भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि आरोपी ने किसी बड़े अपराधी की तो जमानत फर्जी कागजात से नहीं कराई है।

फर्जी जमानत कराने के बदले मिलती थी मोटी रकम
फर्जी जमानतें कराने वाले कल्बे हैदर को हर जमानत कराने के बदले मोटी रकम मिलती थी। उसका इस्तेमाल करने वाले अपराधियों में अधिकांश ऐसे लोग होते थे, जो कहीं दूर के रहने वाले या फिर संगीन अपराधों में शामिल होते थे और जिन्हें आसानी से जमानती नहीं मिल पाते थे। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में लग गई है, जिनके माध्यम से आरोपी इस फर्जीवाड़े को अंजाम देता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed