फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested Shatir rahul kala from Sotiganj in Meerut after dabish

मेरठ: सोतीगंज के शातिर कबाड़ी राहुल काला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य फरार

Sun, 14 Mar 2021 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Mar 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
police arrested Shatir rahul kala from Sotiganj in Meerut after dabish
सोतीगंज में छापेमारी - File

दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को मेरठ के सोतीगंज से शातिर कबाड़ी राहुल काला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शनिवार को  भी वाहन चोरों की तलाश में सोतीगंज और जली कोठी में ताबड़तोड़ में दबिश दी। यह टीम मेरठ के दो शातिर चोरों को भी साथ लेकर आई थी। टीम गैग सेे जुड़े सदस्यों की तलाश में  यहां पहुंची।

विज्ञापन


दिल्ली शाहदरा के गोकुलपुर थाना की पुलिस शनिवार को लिसाड़ी गेट निवासी सद्दाम और शोएब को लेकर मेरठ में आई। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी दिल्ली में पकड़े हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के वाहन सोतीगंज में कटते हैं। टीम ने सोतीगंज के चार शातिर कबाड़ियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन कोई कबाड़ी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


वहीं रविवार दोपहर को पुलिस ने शातिर राहुल काला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

टीम ने बताया कि सोतीगंज के कबाड़ी जाकिर,  शोएब उर्फ शीला, सोनू उर्फ चाउ-माउ और राहुल काला की तलाश में दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज, जली कोठी, नौचंदी और लिसाड़ीगेट में कई जगह पर दबिश दी। राहुल काला को छोड़कर कोई भी शातिर कबाड़ी पुलिस को नहीं मिला। दरअसल, बाहरी टीम जब भी यहां पहुंचती है तो सूचना लीक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed