फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested accused of double murder

पत्नी और साले की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police arrested accused of double murder
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने साले व पत्नी की हत्या करने वाले सोमपाल को दबोचा लिया है। सोमपाल को हत्या के लिए पिस्टल देने वाले व बाइक को काटकर बेचने की कोशिश करने वाले दो लोगों को भी दबोचा है। दहेज की रकम नहीं लाने पर पत्नी व पंचायत में पीटने पर सोमपाल ने साले की हत्या की। पुलिस ने सोमपाल से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक सात अगस्त की रात नूरपुर थाने के गांव धमरौला निवासी सोमपाल ने शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामतपुरा निवासी अपनी पत्नी जयावती व साले अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के शव जंगल के रास्ते में पड़े मिले थे। हत्या के बाद से सोमपाल फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से सोमपाल को दबोच लिया। पुलिस ने सोमपाल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार व आठ कारतूस बरामद किए हैं। सोमपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी गांव निजामतपुरा निवासी वीर सिंह की पुत्री जयावती के साथ हुई थी। ससुर ने शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज नहीं दिया। सोमपाल जयावती से एक लाख रुपये व बाइक मायके से लाने के लिए दबाव डाल रहा था। साला अरविंद पैसा देने में आनाकानी कर रहा था। अरविंद ने पंचायत के दौरान सोमपाल को पीट दिया था। तभी उसने अरविंद से इस अपमान का बदला लेने की ठान ली थी। जयावती को भी अपने घर में नहीं रखने की कसम खाई थी। छह अगस्त को उसने नूरपुर के रविदास नगर निवासी कामिल से पिस्टल व दस कारतूस लिए। सात अगस्त को बाइक से गंज दारानगर के छड़ी जाहर दीवान मेले में पहुंचा व साले अरविंद से मिला। अरविंद को विश्वास में लेकर उसके साथ गांव में शराब पी और अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी ससुराल गया व पत्नी जयावती को मेला दिखाने के बहाने घर से ले गया। उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। अपनी बाइक नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी सलीम को दे दी। सलीम से कहा कि बाइक को काटकर उसके पुर्जे बेच दो। बाइक हत्या में प्रयुक्त हुई थी। गिरफ़्तारी के डर से वह इधर-उधर छिपता रहा। बाइक के पैसे लेने वह बिजनौर आया था, तभी रोडवेज बस स्टैंड से उसे पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि सोमपाल के अलावा कामिल व सलीम को भी पुलिस ने दबोच लिया है। सलीम के कब्जे से बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। एसपी ने इस दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

चरित्र नहीं था ठीक
सोमपाल के मुताबिक उसकी पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं था। पत्नी उसके साथ नही रहना चाहती थी। पत्नी व साले को उसने ठिकाने लगाने की ठान ली थी। बड़े साले विक्रम की पत्नी उसे पत्नी जयावती के बारे में सारी बात बताती थी। मेले में विक्रम की पत्नी को ले जाने की तो उसने बात की थी पर वह उसे ले जाता नहीं। विक्रम की पत्नी भी मेले में नहीं जाती। पत्नी जयावती को उसने मेले में ले जाने के लिए राजी कर लिया था। पत्नी जंगल के रास्ते मेले में जाने को राजी हो गई। वह बाइक से पत्नी को ले गया व उसके गोली मार दी। दोनों की हत्या पिस्टल से गोली मारकर की थी। सोमपाल की माने तो पिस्टल उसने पहले ही खरीद लिया था। पत्नी जयावती को पिस्टल खरीदने के बारे में मालूम था। जयावती जब मायके आई थी तो उसके घर में पिस्टल को छिपा कर रख गई थी। उसे मालूम था कि पिस्टल कहा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed