{"_id":"5c5eae4fbdec224af7151945","slug":"police-arrested-a-woman-for-killing-a-minor-sister-in-muzaffarnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: नाबालिग बहन की हत्या करने के मामले में एक महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: नाबालिग बहन की हत्या करने के मामले में एक महिला गिरफ्तार
Sat, 09 Feb 2019 04:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Feb 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
arrested
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला को अपनी 12 वर्षीय बहन की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बहन को उसके (आरोपी महिला) दो पुरुषों के साथ अवैध संबंध होने की बात पता चलने के बाद महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिमांशी का शव कपूर घर गांव स्थित उसके घर के पास से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि काजल ने अपने दो प्रेमियों मोहित और भरत वीर की मदद से हिमांशी की हत्या की है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने काजल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दो प्रेमियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/