फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested a vicious robber in an encounter

मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a vicious robber in an encounter
मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीपुरम/मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र के भोला रोड पर बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरे रिजवान उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से रिजवान घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली की भोला रोड पर शातिर लुटेरा साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा जब भोला रोड पर पहुंचे तो एक संदिग्ध बाइक सवार युवक पठानपुरा की तरफ फरार हो गया। इंस्पेक्टर जानी भी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने बाइक सवार की घेराबंदी की तो युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने फायरिंग की। युवक के दोनों पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम रिजवान उर्फ बंटी पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी नंगलाताशी बताया है। खिलाफ लूट के 19 मामले दर्ज हैं। खरखौदा, मवाना व मुजफ्फरनगर के बढ़ाना से लूट के मामले में फरार चल रहा था। इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। एसपी सिटी ने बताया कि इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। यह गिरोह कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, मुजफ्फरनगर में अलग-अलग स्थानों पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed