सहारनपुर: नाबालिग से युवक ने किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर के चिलकाना में 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो दिन पहले गांव सीकरी खुर्द निवासी युवक मोहतसीम ने अपने ही गांव के एक 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया था।
बालक की तहरीर पर आरोपी युवक मोहतसीम पुत्र मुस्तकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मोहतसीम की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहतसीम सहारनपुर रोड पर साइफन पुलिया पर खड़ा है। पुलिस ने घेरा बंदी करके मोहतसीम को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
उधर नागल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
व्यक्ति का आरोप है मंगलवार रात वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर की छत पर सो रहा था जबकि उसकी 17 वर्षीय बेटी नीचे बने मकान के बरामदे में सो रही थी। आरोप है तभी पड़ोसी युवक मौका देखकर घर में घुस गया वह चाकू की नोंक पर उसकी बेटी को अंदर कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।
बेटी के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों को अपनी ओर आता देख युवक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शाह आलम पुत्र यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/