फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested a man giving UPSC exam in muzaffarnagar instead of Bijnor candidate

बिजनौर के अभ्यर्थी की जगह यूपीएससी की परीक्षा दे रहा था मुन्ना भाई, पंद्रह हजार में किया था सौदा

Mon, 17 Sep 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 17 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
police arrested a man giving UPSC exam in muzaffarnagar instead of Bijnor candidate
यूपीएससी की परीक्षा देता मुन्ना भाई - फोटो : अमर उजाला

यूपीएससी यानी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की युवा कल्याण अधिकरी की प्रारंभिक परीक्षा में पकड़े गए मुन्नाभाई को किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए 15 हजार रुपये में सौदा किया गया था। आरोपी को परीक्षा केंद्र पर गाड़ी से भेजा गया। परीक्षा के बाद उसे गाड़ी से ही वापस ले जाना भी था। आरोपी ने पूछताछ में बिजनौर के एक व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। प्रथम दृष्टया जांच में पूरे मामले में रुपये लेकर नौकरी दिलाने वाले बड़े गिरोह की संलिप्तता नजर  आ रही है, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है। जानें पूरा मामला:-

विज्ञापन

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूपीएससी की परीक्षा में अभ्यर्थी विकास कुमार सैनी पुत्र प्रकाश सिंह सैनी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए मुन्नाभाई बिहार में पटना के गांव मीठापुर निवासी प्रवीण कुमार को इसके लिए पैसा देकर लाया गया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में इसके लिए 15 हजार रुपये का भुगतान बिजनौर के एक व्यक्ति से लिए जाने का खुलासा करते हुए उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।

आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों की जानकारी नहीं है, जिसके चलते बिजनौर से उसे एक गाड़ी में लाकर परीक्षा केंद्र पर छोड़ा गया था। परीक्षा देने के बाद उसे एक गाड़ी ही यहां से लेकर जाने वाली थी। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की जा रही प्रथम दृष्टया जांच में माना जा रहा है कि यूपी में रुपये लेकर नौकरी दिलाने वाला कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए किराये के परीक्षार्थियों का इस्तेमाल करता है। अब पुलिस मुन्नाभाई द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर बिजनौर के उस आरोपी की तलाश कर रही है, जिसने उसे 15 हजार रुपये में परीक्षा देने के लिए तय किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा गया मुन्नाभाई 

यूपीएससी की परीक्षा देते पकड़ा गए मुन्नाभाई बिहार के पटना के गांव मीठापुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह के खिलाफ केंद्र पर्यवेक्षक व प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजते हुए इस संबंध में आला अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed