फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested a man for cheating many girl after making fake profile on matrimonial sites

खुद को बताता था पायलट, फर्जी प्रोफाइल बनाकर गोवा-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की युवतियों से लाखों ठगे

Sat, 10 Aug 2019 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Aug 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Police arrested a man for cheating many girl after making fake profile on matrimonial sites
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन वैवाहिक विज्ञापन देकर लड़कियों से ठगी करने वाले एक युवक को टीपीनगर पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। ये युवक शादी डॉटकॉम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर करीब दर्जनभर लड़कियों को वह अपना निशाना बना चुका है। पुलिस को उसके खाते में करीब तीन लाख की रकम भी मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि हाल ही में टीपीनगर थाने में एक युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि उसने शादी डॉट कॉम पर एक लड़के से मुलाकात के बाद शादी का फैसला किया था। सगाई की तारीख भी तय हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच युवक ने मां का एक्सीडेंट होने की बात कहकर मामले को लटका दिया। उसने युवक की 1.6 लाख रुपये की मदद भी की। बाद में जब उसने पैसा वापस मांगा तो वह धमकी देने लगा। युवती की शिकायत पर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाता था लड़कियों को शिकार
एसपी क्राइम ने बताया कि इस शख्स ने शादी डॉट कॉम पर अपना आवेदन डाला था। उसमें खुद को पायलट बताया। फोटो किसी और का डाला था। ऐसी ही जानकारी फेसबुक पर भी डाली थी। प्रभावी प्रोफाइल देख लड़कियां उसके जाल में फंस जाती थीं।

शिकायत करने वाली युवती को उसने खुद के पायलट बताया था। जांच में सामने आया कि आरोपी उप्र के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, दिल्ली में कई युवतियों से ठगी कर चुका है। 

नये-नये नाम से डालता था आवेदन
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई फर्जी प्रोफाइल बना रखी थीं। हर प्रोफाइल में नया नाम है। इसका आइडिया उसने एक फिल्म से लिया। पुलिस की जांच में युवक के नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा उर्फ अंकित सिंह राजपूत उर्फ संजीव उर्फ शिवा जैसे नाम सामने आये हैं। वह युवतियों को इमोशनली ब्लैकमेल करता था। बाद में ठगी कर फरार हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed