फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrest robbers gang

गाजियाबाद के गैंग को मेरठ पुलिस ने दबोचा, कई लूट और डकैती को दिया अंजाम

Sat, 25 Jan 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
police arrest robbers gang
मेरठ।
विज्ञापन

गाजियाबाद में ताबड़तोड़ डकैती और लूट करने वाले गैंग को मेरठ पुलिस ने दबोचा है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान भी बरामद किया है। इस गिरोह का पकड़ने में गाजियाबाद पुलिस के पसीने छूटे हुए थे। गैंग ने गाजियाबाद में प्रापर्टी डीलर के मकान में डकैती की वारदात के अलावा ट्रक लूट के दौरान ड्राइवर की हत्या की थी।
एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया। पांच आरोपी प्रमोद यादव व अतीत उर्फ बबलू उर्फ कन्टू निवासी हनुमान मंदिर ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर हापुड़, भूरा उर्फ नसरूद्दीन निवासी समाना धौलाना हापुड़, अरविंद त्यागी उर्फ अनुज निवासी माछरा किठौर और मैन पाल निवासी नान हाफिजपुर हापुड़ को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर किठौर थानाक्षेत्र के मेरठ गढ़ रोड स्थित बहरोडा गांव के पास साइबर सेल प्रभारी सुभाष अत्री और उनकी टीम ने बदमाशों को पकड़ा।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि पांच जनवरी को गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के संजयनगर फ्रेंडस कॉलोनी में प्रापर्टी डीलर सोमेंद्र चौधरी व उसके परिवार को घर में ही बंधक बनाकर डकैती डाली थी। इसके पूर्व गाजियाबाद में ट्रक लूट के दौरान ड्राइवर की हत्या की। दो पेट्रोल पंप लूटे। गाजियाबाद पुलिस इस गिरोह को तलाश कर रही थी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गिरोह ने दो जनवरी को आगरा में एक व्यापारी के यहां डकैती को अंजाम दिया था। मथुरा अलीगढ़ रोड पर शराब का ठेका लूटा, मेरठ के परीक्षितगढ़ में बीयर की दुकान लूटी, हापुड़ के पिलखुवा में बैंक लूटने समेत दो दर्जन से अधिक वारदात कबूल कीं। आरोपी प्रमोद गढ़ मुक्तेश्वर थाने का हिस्ट्रीशीटर और आरोपी मैनपाल हापुड़ जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में है। एसएसपी ने साइबर सेल को 25 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed