{"_id":"5ec9275368c04a3fa24ff8b8","slug":"police-and-paramilitary-forces-flag-march-in-deoband-for-eid-ul-fitr-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: ईद-उल-फितर के मद्देनजर पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च, लोगों से की घरों में रहकर ईद मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: ईद-उल-फितर के मद्देनजर पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च, लोगों से की घरों में रहकर ईद मनाने की अपील
Sat, 23 May 2020 07:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में शनिवार को ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनजर शनिवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से ईद पर्व को शांति के साथ अपने घरों के अंदर ही मनाने की अपील की।
विज्ञापन
एसआई ज्ञानेंद्र सिरोही के नेतृत्व अर्धसैनिक व पुलिस बल के जवानों ने नगर के ईदगाह रोड़, दारूल उलूम चौक, मीना बाजार, एमबीडी चौक और भायला रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को कोविड-19 के संबंध में जानकारी देते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरुक किया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया की लॉकडाउन के चलते यदि बेवजह लोग सड़कों पर घूमते मिलेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, खुफिया विभाग की टीम भी ग्रामीण व नगर क्षेत्र पर खुराफाती तत्वों पपर पैनी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने कहा कि ईद के दिन अर्धसैनिक बलों के अलावा नगर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।