{"_id":"60a180528ebc3ef1ad53b68d","slug":"police-and-nagar-panchayat-officials-stopped-protesting-against-pressing-the-ashes-in-the-temple-premises-in-hastinapur-mawana-news-mrt5386291157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर में मंदिर परिसर में अस्थियां दबाने का विरोध, पुलिस और नगर पंचायत अधिकारियों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर में मंदिर परिसर में अस्थियां दबाने का विरोध, पुलिस और नगर पंचायत अधिकारियों ने रोका
विज्ञापन

हस्तिनापुर। इंदिरा कॉलोनी में स्थित बीआरसी कार्यालय के बाहर मंदिर परिसर में खाली प्लाट में रविवार को कुछ लोग मृतक की अस्थियां दबाने के लिए पहुंचे, जिसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया और मामले की सूचना उप जिलाधिकारी को दी। पुलिस और नगर पंचायत के अधिकारियों ने उन्हें प्लाट में अस्थियां दबाने से रोका, जिसके बाद वह लोग लौट गए।
रविवार को बरेली निवासी एक व्यक्ति की मौत होने पर उसकी इच्छा अनुसार उसके परिवार के कुछ लोग उसकी समाधि बनाने के उद्देश्य से उसकी अस्थियां लेकर कस्बे की इंदिरा कॉलोनी के बाहर स्थित बीआरसी कार्यालय के समीप मंदिर प्रांगण में पहुंचे और मंदिर के प्रांगण में मौजूद मठ के समीप अस्थियों को दबाने के लिए गड्ढा खोदने लगे, जिसकी भनक कॉलोनी के लोगों को लग गई, जिसका उन्होंने विरोध किया और मामले की सूचना उपजिलाधिकारी को दी।
उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को मौके पर भेजकर उक्त लोगों को रोकने का निर्देश दिया। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र और नगर पंचायत के संजय जीनवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उक्त जमीन सरकारी है और सरकारी जमीन में ऐसे किसी भी व्यक्ति की समाधि नहीं बनाई जाएगी, जिसके बाद उक्त लोग अस्थियां लेकर लौट गए। विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि बीआरसी कार्यालय के बाहर मंदिर प्रांगण है और मंदिर प्रांगण में बाहर के किसी भी व्यक्ति की समाधि नहीं बनाई जा सकती।