फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police accused of scuffle with BJP councillor, uproar at medical station till late night

Meerut News: पुलिस पर भाजपा पार्षद के साथ हाथापाई का आरोप, मेडिकल थाने पर देर रात तक चला हंगामा

Thu, 01 Jun 2023 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Police accused of scuffle with BJP councillor, uproar at medical station till late night
कार और बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार के समर्थन में थाने पहुंचे थे भाजपा पार्षद, पार्षद के समर्थन में पहुंचे विधायक समेत अन्य भाजपाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। कार और बाइक की टक्कर लगने पर बाइक सवार के समर्थन में पहुंचे भाजपा पार्षद उत्तम सैनी की मेडिकल थाना पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पार्षद के साथ हाथापाई की। उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया। मामले की जानकारी पर विधायक अमित अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता थाने पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़ गए। रात डेढ़ बजे तक थाने में हंगामा चलता रहा।


फूलबाग कालोनी निवासी स्पर्श देर रात बाइक से सीताराम पुलिया से गुजर रहे थे। तभी अपने साथी के साथ जा रहे जेलचुंगी निवासी दीपक की कार बाइक से टकरा गई। इस पर दीपक और स्पर्श के बीच कहासुनी हो गई। स्पर्श ने अपने परिचित भाजपा पार्षद उत्तम सैनी को फोन करके बुला लिया। साथियों के साथ मौके पर पहुंचे उत्तम ने कार सवारों के साथ मारपीट कर दी। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को मेडिकल थाने ले आई। उत्तम सैनी ने अपना परिचय देते हुए कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि इस पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। हाथापाई करते हुए मुंशी के कक्ष में बैठा दिया। इसकी जानकारी जैसे ही विधायक अमित अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और कमल दत्त शर्मा को हुई तो वह मेडिकल थाने पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सीओ सिविल लाइन से कहा लगातार मेडिकल पुलिस जनप्रतिनिधियों से अभद्रता कर रही है। यह रवैया सही नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल दत्त शर्मा मेडिकल पुलिस पर भड़क गए और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। कमल दत्त ने सीओ सिविल लाइन से कहा कि मेडिकल पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार करे अन्यथा बर्दास्त नहीं किया जाएगा। थाने में भाजपा नेता पवन चौधरी , नितिन मित्तल, उज्जवल अरोड़ा भी देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन


सचिन सिरोही के पक्ष में उतरे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा

भाजपा नेताओं के साथ लगातार हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर कमल दत्त शर्मा उतर आए है। उन्होंने सचिन सिरोही को जेल भेजने के मामले में कहा कि पुलिस का जो रवैया चल रहा है, वह गलत है। हम सचिन सिरोही के साथ खड़े है। उनको न्याय दिलाया जाएगा। इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने कहा...

जब कार और बाइक की टक्कर लगने के बाद मैं मौके पर पहुंचा, तो वहां पहले से ही मेडिकल पुलिस मौजूद थी। मैने किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की है। कीर्ति पैलेस चौकी इंचार्ज ने भी अभद्रता की है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उत्तम सैनी

भाजपा पार्षद
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed