जहरीली शराब मौत मामले में 25 एफआईआर दर्ज, 30 को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जहरीली शराब मामले में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस घटना में मारे गए 46 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। इस घटना के बाद 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि इनमें 36 लोगों जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है। 46 शवों के पोस्टमार्टम हो चुके हैं वहीं बाकी शवों के बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक तीस लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं उत्तराखंड की सीमा से सटे गांवों में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है। हरिद्वार पुलिस के सहयोग से पुलिस अधिकारियों ने साझा अभियान चलाया हुआ है।
उधर कमिश्नर आईजी डीआईजी रेंज व एसएसपी सहारनपुर ने गागलहेड़ी और नागल थाना में ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग कर अवैध रूप से शराब की बिक्री पर रोक लगाने व इस पर सहयोग करने को लेकर मंथन किया।
वहीं मेरठ मेडिकल में चिकित्सकों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौत होने की प्रमुख वजह शरीर में मिथाइल अल्कोहल की मात्रा अधिक होना बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि कल से 18 मरीजों की मेडिकल में मौत हुई है। इनमें सात मरीज ब्रेन डेड भी शामिल हैं। वहीं मेडिकल में भर्ती चार मरीजों को धुंधला नजर आ रहा है और एक को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/