फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi Rally in Meerut: Narendra Modi targeted on opposition alliance and read full speech

PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर

Sun, 31 Mar 2024 05:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

PM Modi Rally : पीएम मोदी ने क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी जेल मे है और वे जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण- 

विज्ञापन
PM Modi Rally in Meerut: Narendra Modi targeted on opposition alliance and read full speech
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद किया। रैली में पहुंचे लोगों को पीएम मोदी ने सबसे पहले अभिवादन किया और रैली में आने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया।

विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय और मोदी और योगी के जमकर नारे लगाए। इस दौरान जयकारों और मोदी-योगी के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

विज्ञापन

मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यों की कीमत देश को आज तक चुकानी पड़ रही है। जब हमारे छोटे भाई चौधरी जयंत संसद में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की मांग करने के लिए बोलने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। उनका अपमान किया गया। ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र के घर-घर में जाकर माफी मांगनी चाहिए। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 

भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होगा, मोदी है झुकने वाला नहीं है
पीएम मोदी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग अपना आपा खो बैठे हैं। मेरे प्यारे देशवासियों मैं कहता हूं कि मोदी की गारंटी रहती है। मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ! वह कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ! 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो खेमों की लड़ाई है। एक खेमा भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है। दूसरा वह एक है जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि इन भ्रष्टाचारियों ने जिसका धन लूटा है, उनका धन मैं लौटा रहा हूं। इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बना लिया है। इनको लगता है कि मोदी इससे डर जाएगा लेकिन, मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं अपने देश को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए कदम उठाया रहा हूं। उनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लडूंगा, इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बड़े-बड़े सत्ताधारियों को जमानत तक नहीं मिल रही है। इसलिए कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और इसलिए आपने टीवी पर देखा होगा कि कहीं बिस्तर के नीचे से नोटों के ढेर निकल रहे हैं तो कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं। अभी तो मैंने देखा कि वाशिंग मशीन में भी नोटों के ढेर निकले थे।

यह मोदी की गारंटी है कि तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम हो रहा है। साथियों नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसमें महिला स्वयं सहायता समूह को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। यह ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं। खेती का काम आसान करने वाले हैं। जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेगी तो उनका गौरव भी बढ़ेगा और उनकी कमाई भी बढ़ेगी। किसानी भी सरल हो जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव लगता था लेकिन, अब नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम से सबकुछ संभव लगता है। चार करोड़ गरीबों को पक्के घर बना कर दिए, यह हमारी सरकार है, जो 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं की गरिमा की रक्षा की है। यह हमारी सरकार है जिसने ढाई करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली कनेक्शन देकर उनके जीवन से अंधेरा दूर किया है। 10 वर्ष से देश में माता-बहनों और बेटियों के लिए सुविधा, सुरक्षा और सम्मान मिला है। 

आने वाले पांच वर्ष में नारी शक्ति की समृद्धि होने वाली है। देश में करोड़ों बहन और बेटियों को पहली बार उद्यमी बनाया है। पुलिस हो या फिर अर्ध सैनिक बल हो, इसमें आज बेटियों की संख्या दोगुना से अधिक हो चुकी है। मुद्रा योजना ने करोड़ों बहनों को पहली बार अपना बिजनेस शुरू करने का संबल दिया है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।

हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी बचा रहा तीन तलाक कानून: पीएम मोदी

हमारे सेना के जवानों ने यह आशा छोड़ दी थी यह भी असंभव लगता था, लेकिन हमने न सिर्फ वन रैंक वन पेंशन लागू किया। हमने उनके हक में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिया। तीन तलाक का कानून भी लोगों को असंभव सा लगता था। अब न सिर्फ यह कानून बन चुका है बल्कि यह हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी बचा रहा है।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 कभी हटेगा यह भी असंभव लगता था लेकिन, धारा 370 को भी हमने हटाया है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का तेज विकास हो रहा है। इसीलिए आज लोग भाजपा को 370 सीटों का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

अयोध्या में कभी राम मंदिर बनेगा लोगों को सपना लगता था: मोदी

उन्होंने कहा कि कभी अयोध्या में राम मंदिर बनेगा ये लोगों को मुश्किल लगता था। लेकिन राम मंदिर बना और इस बार अवध में रामलला ने भी खूब होली खेली। ये मोदी गरीबी से टक्कर लेकर यहां पहुंचा है। इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की तकलीफ मोदी भली भांति समझता है। इसीलिए हमने गरीब की चिंता दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं। गरीब को इलाज की चिंता न हो इसलिए पांच लाख वाली आयुष्मान योजना बनाई। केंद्र सरकार मुफ्त राशन दे रही है। जिसको किसी ने नहीं बूझा उसका सम्मान हमने लौटाया है।

पीएम बोले- नौजावानों के लिए नए अवसर बनाए, आगे बढ़ रहा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों मैंने लाल किले से कहा था कि यही सही समय है। भारत का समय आ गया है। भारत चल पड़ा है और आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए अनगिनत नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है। आज भारत की साख दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर है।

मेरठ की धरती से मेरा खास रिश्ता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मंच से चौधरी चरण सिंह को भी याद किया। कहा कि मेरठ से मेरा खास रिश्ता है। पिछली बार भी औघड़नाथ की इसी धरती से रैली का आगाज करने का सौभाग्य मिला। कहा कि जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही। साथ-साथ एक सामर्थ्यवान, एक सशक्त देश बनेगा। 

इस दौरान उन्होंने जनता से नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि आज भारत इंस्फ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। आज नए अवसर देश में बन रहे हैं। आज देश की नारी शक्ति नए आयाम रच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed