PM Modi Rally in Meerut: हरियाणा के सीएम बोले- पूरे विश्व में बज रहा मोदी के विजन का डंका, पढ़िए पूरा भाषण
PM Modi Rally in Meerut : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में मोदी के विजन का डंका बज रहा है।
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सबसे पहले उप्र की जनता को हरियाणा की तरफ से राम-राम कहा। इसके बाद बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। देश की जनता ने तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इसलिए भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें देश के किसान, मजदूर, गरीब, युवा, महिला सभी की चिंता है। कहा कि उप्र की जनता प्रधानमंत्री से प्रेम करती है। पश्चिम उप्र में मेरठ की क्रांतिधरा से लोकसभा चुनाव रैली का शंखनाद किया गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना किसानों का सम्मान बताया। कहा कि यह काम केवल मोदी ही कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर
उन्होंने पूर्व की कांग्रेस की सरकारों पर भी निशाना साधा। कहा कि हरियाणा प्रदेश पांचों लोकसभा सीट पर कमल खिलेगा। उन्होंने उप्र की जनता से भाजपा और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक