फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ploice sent jail in case of meat

पुलिस ने मीट के मामले में दोनों आरोपी जेल भेजे

Mon, 07 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
ploice sent jail in case of meat
खरखौदा। पुलिस ने बीती शुक्रवार को कंट्रोल रूम की सूचना पर मीट से लदी एक कार पकड़ी थी। उसकी डिग्गी एवं पीछे की सीट पर कई कुंतल मीट लदा था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मेरठ की ओर से गोमांस से लदी एक कार मेरठ से हापुड़ जा रही है। जिसमें खरखौदा पुलिस ने धीरखेड़ा पुलिस चौकी के समीप पहले कार को रोकना चाहा, लेकिन कार वहां से निकल गई। इसके बाद में पुलिस ने अपने वाहन से कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार में मौजूद दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार की तलशी ली तो उसकी डिग्गी एवं पीछे की सीट पर कई कुंतल मीट मिला था। इस पर पहुंचे पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डा. प्रवीण भारती ने नमूने लेकर मीट गड्ढे में दबवा दिया था। इस मामले में पहले कई घंटे तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। इसके बाद अधिकारियों के आदेश पर खरखौदा पुलिस ने शनिवार को पकड़ेे गए सलमान पुत्र महबूब निवासी ऊंचा सद्दीक नगर लिसाड़ी गेट व शाहनवाज पुत्र जाहिद निवासी कांच का पुल लिसाड़ी गेट के खिलाफ गोकशी में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed