फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   plateform ready at old ganga bank

बूढ़ी गंगा किनारे घाट तैयार

Sat, 09 Nov 2019 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
plateform ready at old ganga bank
बूढ़ी गंगा किनारे घाट तैयार
विज्ञापन

खुले में शौच करने वालों पर लगेगा जुर्माना
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बूढ़ी गंगा किनारे लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियां नगर पंचायत द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को बूढ़ी गंगा किनारे कर्ण घाट पर श्रद्धालुओं के लिए स्नान एवं दीपदान की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
शुक्रवार को कर्ण घाट स्थित बूढ़ी गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट बनाए गए। नगर पंचायत ने युधिष्ठर, अर्जुन, भीम, नकुल व सहदेव नामक घाट बनाए हैं। जिन पर श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सकेंगे। यहां अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान कर सकेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत के लेखा लिपिक अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि मेले को इस बार पूर्णता पॉलिथीन प्रतिबंधित रखा गया है। इसके संबंध में शुक्रवार को सभी दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों का करें प्रयोग
इस संबंध में सफाई नायक संजय जीनवाल ने बताया कि मेला स्थल पर कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं करेगा। खुले में शौच करने वाले व्यक्ति से जुर्माना वसूला जाएगा। इसलिए सभी श्रद्धालु और दुकानदार मेला स्थल के आसपास बने सामुदायिक शौचालयों का प्रयोग करें और स्वच्छता बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed