फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   planty of sunshine in meerut

जनवरी में पहली बार खिली चटक धूप, शीतलहर ने कंपाया

Fri, 24 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
planty of sunshine in meerut
मेरठ-----मोसम--शाम को -शहर का नजारा
मेरठ।
विज्ञापन

जनवरी में पहली बार निकली चटक धूप ने शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत दी। कई दिनों बाद बृहस्पतिवार सुबह कोहरा भी नहीं रहा। बस तेज हवाओं से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम होते ही मौसम और ठंडा हो गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
जनवरी माह की शुरूआत से ही मौसम खराब चल रहा था। कभी बारिश तो कभी घना कोहरा। बीते कई दिनों से आसमान पर बदली छाई थी। बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव हुआ और सुबह से ही चटक धूप रही। हालांकि हवा की रफ्तार दिन में 15 से 18 किमी प्रति घंटे रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 81 और न्यूनतम 30 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.1 डिग्री व रात के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता में सुधार
मौसम में उतार चढ़ाव के बीच शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बीते 24 घंटे में एक्यूआई का लेवल पल्ल्लवपुरम में 284 से 152 आ गया। वहीं गंगानगर में 172, जयभीमनगर में 141 रहा। मरेठ का औसत एक्यूआई 161 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर ने बताया कि दो दिन शीतलहर का असर रहेगा। सुबह मौसम साफ रहेगा। रात में पाला पड़ने के आसार हैं। आने वाले चार दिनों तक कोहरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed