फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Planning to open market in buffer zone, Police-administration to meet, decision today

अनलॉक-1: बफर जोन में बाजार खोलने की कवायद..., पुलिस-प्रशासन की होगी बैठक, फैसला आज 

Tue, 09 Jun 2020 11:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jun 2020 11:35 PM IST
सार

  • व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की डीएम से मिलकर की बाजार खोलने की मांग
  • डीएम ने मांगी उन बाजारों की सूची जो बफर जोन में है और व्यापारी खोलना चाहते हैं
  • आज होगी पुलिस-प्रशासन की बैठक, बाजारों को खोलने पर लिया जाएगा निर्णय

विज्ञापन
Planning to open market in buffer zone, Police-administration to meet, decision today
meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉक-1 में बाजार खोलने की प्रक्रिया के तहत अब बफर जोन में आने वाले बाजारों व अन्य व्यापारिक संस्थानों को भी खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें बफर जोन के तहत आने वाले कौन-कौन से बाजार खोले जाएंगे, इस पर मंथन होगा।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की, जिस पर जिलाधिकारी ने व्यापारियों से उन बाजारों की सूची मांगी है जो बफर जोन में है और व्यापारी खुलवाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने जिलाधिकारी से कहा कि कंटेनमेंट जोन में अगर एक मरीज मिलता है तो 250 मीटर और दो मरीज मिलते हैं तो 500 मीटर के क्षेत्र को सील कर अतिरिक्त क्षेत्र को खोल देना चाहिए। पीएल शर्मा रोड किंग बेकरी के पास कोई कोरोना पॉजिटिव मिला। लेकिन गंगा प्लाजा तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में बताया जाना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री रोडवेज दिल्ली रोड के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी आत्महत्या को मजबूर हो गया है। लूटपाट और चोरी की घटनाएं भी शहर में बढ़ रही हैं जिसका मुख्य कारण बाजार की बंदी है। 

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से बफर जोन के उन बाजारों की सूची मांगी है जिनको व्यापारी खुलवाना चाहते हैं। साथ ही आश्वासन दिया है कि दो दिन में बाजार खोलने की अनुमति दे दी जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी की पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक भी होगी।

चेंबर के सचिव विपिन अग्रवाल, आईआईए के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, चेंबर के सह संयोजक शुभेंद्र मित्तल, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेजीडेंट आकाश मांगलिक, बागपत रोड एसोसिएशन के डीके शर्मा, आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री आकाश खन्ना, प्रकाशक संघ के महामंत्री मनोज बाटला आदि लोग मौजूद रहे।

ये बाजार खोलने की रखी मांग
लालकुर्ती, बेगमपुल, आबूलेन, सदर, दिल्ली रोड, गंगा प्लाजा, बागपत अड्डा, शारदा रोड, वैली बाजार, शहर सराफा, नील गली, कागजी बाजार, बजाजा बाजार, बुढ़ाना गेट, खंदक, सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार, गढ़ रोड मार्केट, मंगल पांडेय नगर, सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट, फूलबाग कालोनी आदि।

आज बैठक में होगा फैसला 
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि बुुधवार शाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें बफर जोन के अंतर्गत आने वाले बाजारों को खोलने पर विचार होगा। व्यापारियों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सूची पर भी विचार किया जाएगा।

बाजार के साथ धार्मिक स्थलों पर भी मंथन
बुुधवार की बैठक में बफर जोन के तहत आने वाले बाजारों को खोलने के साथ ही धार्मिक स्थलों, रेस्टोरेंट और मॉल आदि पर भी विचार होगा। ताकि वहां पर भी गतिविधियां संचालित हो सकें। 

दायीं-बायीं पटरी का रहेगा नियम
बफर जोन में खुलने वाले बाजारों में भी दायीं और बायीं पटरी के बाजार एक दिन छोड़कर खोलने का नियम रहेगा। इसमें किसी भी बाजार को कोई छूट नहीं दी जाएगी। 

नवीन मंडी पर भी होगा फैसला
नवीन मंडी में फल, सब्जी और गल्ला मंडी का व्यापार होता है। लेकिन कोराना संक्रमित मिलने के बाद मंडी बंद करते हुए जागृति विहार एक्सटेंशन में शिफ्ट कर दी गई थी। जिसे लेकर लगातार प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है कि सब्जी और फल मंडी नवीन मंडी में ही शिफ्ट कर गल्ला मंडी का व्यापार भी शुरू कराया जाए।

इस पर भी बुधवार की बैठक में फैसला होगा। लेकिन समय को लेकर अभी प्रशासन मंथन में जुटा है। प्रशासन की मंशा है कि तीनों मंडी अलग-अलग समय में खोली जाएं, ताकि भीड़ इकट्ठा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed