{"_id":"602595a68ebc3ee9511575f4","slug":"plan-to-bring-farmers-from-every-block-in-mahapanchayat-meerut-news-mrt524910410","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में हर ब्लॉक से किसानों को लाने का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में हर ब्लॉक से किसानों को लाने का प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापंचायत में हर ब्लॉक से किसानों को लाने का प्लान
मेरठ। सरधना विधानसभा क्षेत्र के कैली गांव में 15 फरवरी को होने वाली कांग्रेस की जय जवान-जय किसान महापंचायत के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को रैली स्थल पर जाकर तैयारियां का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रोहित गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष से दस बस और दस ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर लाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सेवादल के कार्यक र्ता मंच से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के बाद से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।
वहीं, दूसरी ओर बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने महापंचायत को सफल बनाने के लिए ब्लाकवार कार्यकर्ताओं को नोडल बनाया। इसमें सरुरपुर से अमित शर्मा, जानी से मनोज चौहान, रोहटा से देशपाल गुर्जर, सरधना से जितेंद्र, दौराला से अरविंद तालियान, हस्तिनापुर से राजेंद्र जाटव, रजपुरा से मतीन रजि, किला से आशाराम, माछरा से राकेश कुशवाहा, खरखौदा से अरुण त्यागी और मेरठ ब्लॉक से तरुण शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। 75 दिनों से किसान सीमाओं पर काले कानूनों को समाप्त कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। बैठक में प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, नवनीत नागर, कोषाध्यक्ष संजय गोयल धूम सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के साथ रैली स्थल पर मेरठ प्रभारी डा. शोएब, उप्र के संगठन सचिव संजीव शर्मा, नसीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।