फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   places final for nomination in meerut

14 से नामांकन के लिए प्रशासन ने तय किए स्थान

Tue, 11 Jan 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
places final for nomination in meerut
नामांकन के लिए प्रशासन ने तय किए सात स्थान
विज्ञापन

मेरठ। पहले चरण में दस फरवरी को मेरठ में होने वाले मतदान के लिए 14 से 21 जनवरी तक सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने अलग-अलग स्थान तय कर दिए हैं।
सिवालखास - एडीएम प्रशासन, न्यायालय कक्ष
सरधना - जिला मजिस्ट्रेट, न्यायालय कक्ष
हस्तिनापुर - एडीएम सिटी, न्यायालय कक्ष
किठौर - एडीएम वित्त, न्यायालय कक्ष
मेरठ कैंट - एडीएम न्यायिक, न्यायालय कक्ष
मेरठ दक्षिण - उपजिलाधिकारी मेरठ, न्यायालय कक्ष
मेरठ - नगर मजिस्ट्रेट, न्यायालय कक्ष
चुुनाव कंट्रोल रूम शुरू, एमडीए सचिव नोडल
मेरठ। चुनाव संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए बचत भवन में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। एमडीए सचिव चंद्रपाल तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके सहायक के तौर पर समाज कल्याण अधिकारी मौहम्मद मुश्ताक, परियोजना अधिकारी डूडा आशीष गौड़, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह को लगाया गया है। आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में कंट्रोल रूम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

समाधान पोर्टल सहित अन्य तरीकों से आने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए एमडीए सचिव के मोबाइल नंबर 9140887498 पर भी संपर्क किया जा सकता है। वहीं, जिलाधिकारी के निरीक्षण में कंट्रोल रूम में सिर्फ समाज कल्याण अधिकारी मौहम्मद मुश्ताक ही अपने स्टाफ के साथ मौजूद पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। नोडल अधिकारी एमडीए सचिव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा को लापरवाही बरतने पर चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed