UP: रिटायर्ड दरोगा के बेटे पर पिटबुल से कराया हमला, पैर हुआ लहूलुहान, होमगार्ड के बेटे पर दबंगई दिखाने का आरोप
Meerut News : मेरठ में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे पर पिटबुल से हमला कराया गया। हमले में युवक का पैर लहूलुहान हो गया। वहीं, पड़ोसी होमगार्ड के बेटे पर हमला कराने का आरोप लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रंजिश में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे कुलदीप (35) पर पिटबुल कुत्ते से हमला कराया गया। एक होमगार्ड के बेटे अंकुश पर रंजिश में ऐसा करने का आरोप है। पिटबुल ने कुलदीप के पैर पर कई जगह काट लिया।
पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी सुनारों की धर्मशाला निवासी सेवानिवृत्त दरोगा ब्रह्मानंद के बेटे कुलदीप वर्मा हाईडिल में संविदा कर्मचारी हैं। पीड़ित ने बताया कि मकान के सामने ही होमगार्ड दाताराम परिवार के साथ रहता है। उसके बेटे अंकुश की दूध की डेयरी है। उसने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। कुछ दिन पहले उसके भांजे त्रिशू से बेटे कुलदीप की कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि इसी रंजिश में शनिवार शाम अंकुश ने उनके बेटे कुलदीप वर्मा पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया। पिटबुल के हमले से कुलदीप खून से लथपथ हो गया। कुत्ते ने कुलदीप के पैर पर कई जगह काटा। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। उधर, सीओ ब्रह्मपुरी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
होमगार्ड के बेटे पर दबंगई दिखाने का आरोप
पीड़ित ने बताया कि आरोपी होमगार्ड का बेटा स्थानीय लोगों पर अक्सर दबंगई दिखाता है। पहले भी कई लोगों पर पिटबुल कुत्ता से हमला करा चुका है। विरोध करने पर बाहरी युवकों को बुलाकर फायरिंग करने की धमकी देता है।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव