फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pit on road

योगी सरकार का एजेंडा फेल! कागजों में सिमटकर रह गए सीएम के दावे

Sat, 17 Jun 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 17 Jun 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
pit on road
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उप्र सरकार के निर्देश पर सभी विभाग शहर की सड़कों के शत प्रतिशत गड्ढे भरने में कामयाब नहीं हो सके। हालांकि 15 जून को विभागों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में अधिकतर सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने की बात कहीं गयी है। यह रिपोर्ट कितनी सही है इसकी गवाही शहर की टूटी सड़कें दे रही हैं। शहर में सुभाष नगर सहित कई ऐसी सड़कें हैं जहां पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। हालांकि अब शासन ने विभागों को 15 दिन का समय और दिया है। अब देखना यह है कि इसी प्रकार सड़कों के गड्ढों को लेकर गेंद एक दूसरे के पाले में डालते रहेंगे या फिर प्राथमिकता के आधार पर सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। शहर में नगर निगम, एमडीए, पीडब्लूडी, आवास विकास और जल निगम सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम कर रहा है। शहर की सड़कों को खोदकर पिछले तीन साल से पानी और सीवर लाइन का काम चल रहा है। आए दिन पाइप लाइन लीकेज हो रही हैं। इसके कारण शहर की सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त करना विभागीय अधिकारी दूर की कौड़ी मानकर चल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed