{"_id":"5e2ca27a8ebc3e4b425e120b","slug":"pistol-and-bike-recovered-on-remand-from-accused-of-murder-mawana-news-mrt465761453","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी से रिमांड पर पिस्टल व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोपी से रिमांड पर पिस्टल व बाइक बरामद
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पांच माह पूर्व आसिफाबाद मार्ग पर बदमाशों द्वारा की गई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व लूट की बाइक बरामद की है। उसे वापस जेल भेज दिया।
थाना किठौर के ग्राम डेरियों रछौती निवासी ऋषिपाल का गांव में रंजिश चलते मुकदमा चल रहा है। रंजिश के कारण वह परिवार के साथ क्षेत्र के ग्राम नारंगपुर जिठौला में मकान बनाकर रह रहा है। दुग्ध डेरी का काम है। पांच माह पूर्व ऋषिपाल के पुत्र आदेश व सुधीर बाइक से परीक्षितगढ़ दूध सप्लाई करने आ रहे थे। जब वह आसिफाबाद परीक्षितगढ़ मार्ग पर खटकी मोड़ के समीप पहुंचे तो आधा दर्जन बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में आदेश (24) छह गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि भाई सुधीर ने जंगलों में छुपकर अपनी जान बचाई थी। हमले के बाद बदमाश एक युवक की बाइक लूट कर मौके से फरार हो गए थे। सुधीर ने छह लोगों को नामजद कराया था, जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी पिंकू को पुलिस ने रिमांड पर लेकर मध्य गंगनहर पुल खाकलपीर से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व लूट की बाइक बरामद की है।