फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pintu Rana's body has disappeared valuables from, wore Pintu diamonds and gold three-ring, bracelet

पिंटू राणा के शव के पास से गायब हुआ कीमती सामान, पहनते थे हीरे-सोने की तीन अंगूठी, ब्रेसलेट

Mon, 03 Jul 2017 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/मोदीपुरम
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/मोदीपुरम Updated Mon, 03 Jul 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Pintu Rana's body has disappeared valuables from, wore Pintu diamonds and gold three-ring, bracelet
पिंटू राणा की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सपा नेता पिंटू राणा की शनिवार सुबह फॉर्च्यूनर पलटने से हुई मौत के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद पिंटू की तीन अंगूठियां, एक चेन, ब्रेसलेट, बैग और दो मोबाइल फोन गायब होना बताए गए। परिजनों ने इसकी सूचना पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव को देते हुए पुलिस से कार्रवाई कराने की मांग की है। पिंटू राणा के परिजनों और एक दोस्त का कहना है कि पिंटू हमेशा सोने और हीरे की अंगूठी के अलावा चेन और करीब ढाई तोले का ब्रेसलेट पहनते थे। जबकि उनके पास दो मोबाइल फोन भी थे। इस हादसे के बाद उनकी हीरे की दो अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, दोनों मोबाइल फोन और बैग गायब मिला। बैग में नगदी होना बताया गया। पिंटू की पत्नी शशि राणा के अनुसार जब वे मौके पर पहुंची थीं तो उन्हें कोई सामान नहीं मिला था। रविवार को शिवपाल यादव को इस बारे में बताया गया। शिवपाल यादव ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में वह पुलिस अफसरों से बात करेंगे। 
विज्ञापन


पिता को खोजती रहीं आंखें
रविवार को पिंटू राणा के आवास पर रिश्तेदारों, करीबियों, परिचितों, राजनैतिक लोगों का तांता लगा था। घर में काफी भीड़भाड़ और गहमागहमी का माहौल था। लेकिन पिंटू राणा के दोनों बेटे अर्चित और अन्नत की आंखें अपने पिता को तलाश रही थीं। उन्हें इंतजार था कि पिता अभी घर पर आकर उन्हें गले लगा लेंगे। मां को रोता बिलखता देख दोनों बेटे भी पिता को याद कर रोने लगते। 
विज्ञापन


कभी गाड़ी तेज नहीं चलवाते थे पिंटू 
पत्नी शशि का कहना था कि पिंटू कभी गाड़ी तेज नहीं चलवाते थे। तब भी कहीं जाते थे तो ड्राइवर से यही कहते थे कि तेज मत चला, सामने वाला भी तो कोई अपना ही है। अगर उसको चोट लग गई तो? कोई बात नहंी दस मिनट देर से पहुंच जाएंगे। अगर ड्राइवर थोड़ी भी स्पीड बढ़ाता था तो उसे मना कर देते थे। खुद भी हमेशा गाड़ी की रफ्तार कम रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मेरे से दो घड़ी बात भी नहीं की’ 
शशि ने रोते हुए कहा कि पिंटू भागमभाग में ही रहते थे, दो घड़ी बात भी नहीं की, अब किसके सहारे जिंदगी काटूंगी। पिंटू जब तक घर नहीं आते थे, तो दोनों बच्चे सोते नहीं थे। अब उनको कौन देखेगा, कौन सुलाएगा, कहां चले गए, कोई मेरे पिंटू को ले आओ, सामने फोटो को देखकर वह बार-बार रो रही थीं।

सांत्वना देने वालों का लगा तांता
रविवार को भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सपा विधायक रफीक अंसारी, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाजपा नेता विमल शर्मा, पवन वर्मा, सोहराब ग्यास, सुनील रोहटा, राहुल प्रमुख, सपना सोम, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिसौदिया, सुनील कुमार जाटव, इलम सिंह, रिहानुद्दीन, निजामुद्दीन पल्हैड़ा, जानू चौधरी, दयाराम प्रजापति आदि पिंटू राणा के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

आज होगी उठावनी 
परिजनों ने बताया कि आज सोमवार दोपहर दो बजे हनुमान एंकलेव में पिंटू राणा की उठावनी होगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के आने की भी चर्चा है।

 

पिंटू की मौत समाज के लिए क्षति : चक्रपाणि महाराज

Pintu Rana's body has disappeared valuables from, wore Pintu diamonds and gold three-ring, bracelet
पिंटू राणा के घर पहुंचे चक्रपाणि महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संत समाज के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज रविवार को हनुमान एंकलेव कॉलोनी में पिंटू राणा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पिंटू राणा बेहद अच्छे इंसान थे। उसकी मृत्यु से परिवार के अलावा पार्टी और समाज को भी क्षति पहुंची है। वह तो हमारा बेटा जैसा था। कहा कि इस दुख की घड़ी में संत समाज पिंटू के परिवार के साथ है। परिवार की हरसंभव मदद हमेशा की जाएगी। 

‘मेरा पिंटू को ला दो महाराज’
चक्रपाणि महाराज ने जब पिंटू के आवास में प्रवेश किया तो पिंटू की पत्नी शशि राणा उन्हें देखकर बिलखते हुए कहा कि महाराज जी मेरे पिंटू को लाकर दे दो। जब भी आपके आने की सूचना मिलती थी तो वे आपके स्वागत सत्कार में जुट जाते थे। पिछले दिनों हुए सेक्युलर मोर्चा सम्मेलन की तैयारी में भी जी जान से जुटे थे। शशि को रोता बिलखता देख चक्रपाणि महाराज की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed