फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   picture hall is empty due to horror of corona

कोरोना के डर से खाली रहे सिनेमाघर

Sun, 15 Mar 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
picture hall is empty due to horror of corona
कोरोना के भय के चलते सिनेमा हाल खाली पड़ा हुआ। - फोटो : MAWANA
सरूरपुर/मवाना। कस्बा खिवाई में कोरोना वायरस से बचाव एवं नियंत्रण के लिए निकाय के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने बताया कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। सूखे व गीले कूड़े को अलग अलग रखें। खांसते, छींकते समय मुंह को रुमाल या मॉस्क से ढकें। हाथों को लगातार साबुन से धोएं। बीमार व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाए रखें। वहीं स्वास्थ्य केंद्र या हेल्पलाइन नंबर 01123978046 पर कॉल कर अधिक जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान विभिन्न वार्डों के सदस्य मोमीन मलिक, नजर मोहम्मद, अनूप सिंह, इमलाख चौहान, आरिफ, गय्यूरअली, नुरेन, शाकिर, नौशाद व निकाय कर्मचारी मोमीन चौहान, गौरव शर्मा, सचिन, सोनू, रविंद्र इक़बाल, शाहबूदीन, सलीम व मूरसलीम आदि मौजूद रहे। मवाना में नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने नगर पालिका कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें कोरोना वायरस को लेकर बचाव व नियंत्रण के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। ईओ ने नगर स्थित कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को कोरोना से न डरने की बात कहते हुए बचाव के तरीके बताए। वहीं जागरूकता के लिए छह स्थानों पर होर्डिंग लगवाने के आदेश दिए। नगर स्थित कपिल सिनेमा में भी कुछ ही दर्शन दिखे। सिनेमा हॉल मालिक कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी नाइट शो नहीं चल सका था। जबकि शनिवार शाम के शो में सात दर्शक फिल्म देखने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed