{"_id":"6a5e635af6a059d70d06464f","slug":"pickup-truck-loaded-with-cold-drinks-overturns-two-injured-meerut-news-c-72-1-mct1010-156532-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोल्ड ड्रिंक से भरा पिकअप पलटा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोल्ड ड्रिंक से भरा पिकअप पलटा, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में सोमवार शाम कोल्ड ड्रिंक से भरा एक पिकअप पलट गया। इससे सड़क पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बिखर गईं। हादसे में चालक नईम और उसके साथी नदीम को मामूली चोटें आईं।
पिकअप फतेहउल्लापुर माता मंदिर के पास पुलिया पर चढ़ते समय बेकाबू हो गया। गाड़ी पलटने से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर फैल गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने पिकअप में फंसे नईम और नदीम को बाहर निकाला। इस घटना से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सड़क पर बोतलें बिखरने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।
सूचना पर लोहियानगर पुलिस ने मौके पर जाकर पिकअप को सीधा करवाकर रास्ते से हटवाया।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि चालक और उसके साथी को मामूली चोटें आई हैं। पिकअप को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -