फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PET...Security arrangements will be made by dividing the district into nine zones and 66 sectors

पीईटी...जिले को नौ जोन, 66 सेक्टर में बांटकर हाेंगे सुरक्षा इंतजाम

Fri, 05 Sep 2025 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 05 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
PET...Security arrangements will be made by dividing the district into nine zones and 66 sectors
मेरठ। जिले में छह व सात सितंबर को 66 केंद्रों पर होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले को नौ जोन और 66 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेंटर पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जोन के प्रभारी क्षेत्राधिकारी रहेंगे। थाना पुलिस भी परीक्षा के दौरान लगातार गश्त करेगी।
विज्ञापन

परीक्षा शनिवार और रविवार को दो पालियों में होगी। इसके लिए 95,040 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सुबह की पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व शाम की पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। एसएसपी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा, चार पुरुष पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिसकर्मी, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक एलआईयू कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में जाम न लगे, इसके लिए सभी मुख्य मार्गाें और चौराहों पर ट्रैफिक के अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। साइबर सेल के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा शुरु होने से आधा घंटे पहले बंद हो जाएगा मुख्य द्वार
परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सभी अभ्यर्थियों को पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटे पहले केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी दशा में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed