{"_id":"68b9fa75d367e366530a5d92","slug":"petsecurity-arrangements-will-be-made-by-dividing-the-district-into-nine-zones-and-66-sectors-meerut-news-c-14-1-mrt1002-965919-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे बांके बिहारी लाल तू न करायो इतना शृंगार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे बांके बिहारी लाल तू न करायो इतना शृंगार...
विज्ञापन
मेरठ। सदर वामन भगवान मंदिर में श्री वामन भगवान जन्मोत्सव पर अखंड श्रीरामायण पाठ की संपूर्णता हुई। 121 ज्योति से भगवान की आरती की गई। इस अवसर पर भगवान को 21 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया। मुख्य अतिथि विधाायक अमित अग्रवाल और पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल रहे।
मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। भगवान के दर्शन किए। सभी ने वामन भगवान का पूर्ण शृंगार देखा। अंकित गुप्ता ने बताया कि मान्यता है कि आज के दिन भगवान के दर्शन करने से भगवान की कृपा मिलती है। सदर स्थित यह मंदिर लगभग 250 वर्ष पुराना है। आज के दिन भगवान की छवि बहुत ही अद्भुध लगती है। भगवान के दर्शन कर सभी भक्त बहुत ही प्रसन्न हुए। आरती के बाद मंदिर प्रांगण में सभी श्रद्धालुओं को फल, गेहूं का कसार, पान, चरणामृत आदि वस्तु दी गई।
श्रीधाम वृंदावन से आए ब्रज रज अनुरागी कुंज विहारी ने भजन गाए। उन्होंने मेरे बांके बिहारी लाल तू न करायो इतना शृंगार.... और या तो तेरे खजाने की खो गई चाबी या तो मेरी किस्मत में है खराबी...जैस भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जय प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अनिल जैन, सुधीर रस्तौगी, मुकेश अग्रवाल, समीर खुराना, जुुगल किशोर, अजय अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
वेद मंत्रों से किया हवन
मेरठ। सूर्या पैलेस स्थित श्री शिवशक्ति मंदिर में भगवान वामन प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह भगवान वामन के विग्रह का पंचामृत से स्नान कराकर तुलसी दल से चरण पूजन किया गया। महिला मंडल ने कीर्तन किया। हर देश में तू, हर भेष में तू, नीली छत्री वाले तेरी महिमा अपरंपार...जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। आचार्य भरत राम भट्ट ने वेद मंत्रों के साथ अभिषेक और हवन करवाया। पूजन वीशु गुप्ता और रचि गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रजनी सिंघल, अंशु शर्मा, रश्मि अरोड़ा, स्वीटी रस्तोगी, संगीता मित्तल, सपना प्रजापति, निशा आदि रहीं।