{"_id":"5d279e698ebc3e6cdd4a8ea3","slug":"petrol-theft-meerut-news-mrt4327224181","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना टीपी नगर पुलिस ने पकडे तेल माफिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पूठा तेल डिपो के टैंकरों से डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन टैंकरों के चालक भी हैं। यह गिरोह मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ समेत अन्य जिलों में सप्लाई के दौरान डुप्लीकेट चाबी से टैंकरों से तेल चोरी कर सस्ते दाम पर बेचता था।
इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम ने बताया कि सूचना मिली कि पूठा तेल डिपो से कुछ टैंकरों से तेल चोरी किया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डिपो के पास देखा तो इंडियन ऑयल के टैंकरों से तेल चोरी किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से टैंकर चालक राजेंद्र निवासी लालकुर्ती, धर्मेंद्र निवासी ब्रह्मपुरी और चालक सुरेंद्र निवासी परतापुर के अलावा चोरी का तेल खरीदने वाले राकेश निवासी इंदिरानगर ब्रह्मपुरी, प्रसूदन निवासी रसूलपुर जानी, सचिन निवासी मुल्तानगर थाना जानी और मनीष निवासी मोदीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से डीजल और पेट्रोल के पांच भरे हुए ड्रम भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने तीनों टैंकरों को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि एक टैंकर में 12 हजार लीटर तेल आता है। तीनों टैंकर तेल डिपो से भरकर चले थे। डीजल व पेट्रोल का एक-एक टैंकर भरा हुआ है। जबकि एक टैंकर के दोनों अलग अलग भागों में डीजल व पेट्रोल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि टीपीनगर क्षेत्र में मुनीराम के अहाते में तेल चोरी की जा रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर तेल डिपो के अधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पेट्रोल 50 और डीजल 40 रुपये प्रति लीटर
आरोपियों से एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि यह गिरोह अभी तक लाखों रुपये का तेल बेच चुका है। लंबे समय से तेल बेचा जा रहा था। चालक राजेंद्र ने बताया उन्होंने टैंकरों की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी है। एक टैंकर से 20 लीटर से 80 लीटर तक डीजल या पेट्रोल चोरी कर लेते थे। पेट्रोल को 50 रुपये प्रति लीटर और डीजल को 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचते थे। पूठा के अलावा टीपीनगर और अन्य जिलों में उनसे तेल खरीदा जाता था।
अमर उजाला ने किया था स्टिंग
दो साल पहले डिपो के बाहर तेल चोरी को लेकर अमर उजाला ने स्टिंग किया था। जिसके बाद एसटीएफ ने लंबे समय तक जांच की। बाद में तेल चोरी करने वाले सात लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पकड़े गये लोेगों ने बताया कि पूठा में कई लोग चोरी का तेल खरीदकर बेचते हैं।