{"_id":"6074aed38ebc3e245661543d","slug":"permission-denied-for-joint-mail-mawana-news-mrt5342268187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा गुरु नानक देव थल्ली साहिब में चल रहे तीन दिवसीय मेले की अनुमति रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा गुरु नानक देव थल्ली साहिब में चल रहे तीन दिवसीय मेले की अनुमति रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोड़ मेेले के लिए मिली अनुमति रद्द
हस्तिनापुर (मेरठ)। क्षेत्र के गांव लतीफपुर किशनपुर में स्थित श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब गुरुद्वारे में इस बार जोड़ मेला नहीं लगेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को अनुमति रद्द कर दी। थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए मेला स्थल और आसपास के गांव में मेला रद्द होने की अनुमति चस्पा की।
थल्ली साहिब में प्रतिवर्ष लगने वाले जोड़ मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं। गत वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते जोड़ मेले का आयोजन नहीं हुआ था। इस बार प्रशासन से अनुमति मिल गई थी, लेकिन ऐन मौके पर उसे रद्द कर दिया गया। थाना पुलिस के अनुसार, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान की किए जा सकते हैं। हालांकि रविवार को 73वें तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ हो गया था। नगर कीर्तन भी निकाला गया था।
पुलिस ने मेला निरस्त होने की सूचना मेला परिसर और गुरुद्वारा साहिब के आसपास के गांव में भी चस्पा की। गुरुद्वारे के आसपास लगने वाली दुकानों को भी हटवा दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोगों से दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। गुरुद्वारा साहिब मंदिर मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थलों पर सिर्फ पांच लोगों के पहुंचने की अनुमति है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दर्शन सिंह चाकर ने बताया कि जोड़ मेले की अनुमति निरस्त हो गई है। इसलिए मेला स्थल पर कोई दुकान नहीं लगाई गई है। धार्मिक अनुष्ठान कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किए जा रहे हैं। सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब जी की गुरुवाणी का प्रवचन हुआ। पंजाब से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से निहाल लिया। गुरुनानक देव के आदर्शों पर चल समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।