{"_id":"5d9651288ebc3e014c4b6518","slug":"people-will-not-get-ganga-water-for-25-days-meerut-news-mrt4465426184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : गंगनहर की होगी सफाई, 25 दिन लोगों को नहीं मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : गंगनहर की होगी सफाई, 25 दिन लोगों को नहीं मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सफाई के लिए गंगनहर होगी बंद
- 4 अक्तूबर आधी रात से 27 अक्तूबर तक रखी जाएगी गंगनहर बंद
- रविवार से भोला की झाल पर स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी मिलना हो जाएगा बंद
- मुरादनगर रेगूलेटर से दिल्ली जल बोर्ड को हो रही पेयजल आपूर्ति भी रहेगी ठप
मेरठ। अगले 25 दिन तक शहरवासियों को गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी। सिंचाई विभाग ने गंगनहर की सफाई का निर्णय लिया है। शुक्रवार की मध्यरात्रि को गंगनहर का पानी हरिद्वार बैराज से बंद कर दिया जाएगा जो 27 अक्तूबर की मध्यरात्रि को ही खोला जाएगा।
सिंचाई विभाग अपनी नहरों और रजवाहों की सफाई शेड्यूल के अनुसार कराता है। गंगनहर की सफाई हर साल अक्तूबर में कराई जाती है। इसके चलते इस बार भी विभाग ने 4 अक्तूबर की मध्यरात्रि से 27 अक्तूबर की मध्यरात्रि तक गंगनहर को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान गंगनहर का पानी सूखने के बाद इसकी सफाई की जाएगी। नहर सफाई का असर भोला की झाल पर स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पड़ेगा। इस प्लांट से करीब आधे शहर को गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने पर अब जलकल विभाग को नलकूपों और अन्य वैकल्पिक साधनों से शहरवासियों को पानी की आपूर्ति करनी होगी। अधिशासी अभियंता गंगनहर मेरठ खंड आशुतोष सारस्वत ने बताया कि गंगनहर की सिल्ट सफाई एवं अनुरक्षण कार्य के लिए ऊपरी गंगनहर की वार्षिक बंदी 4 अक्तूबर की मध्यरात्रि से 27 अक्तूबर की मध्यरात्रि तक प्रस्तावित की गई है। इसके चलते भोला की झाल से शहर को हो रही पेयजल आपूर्ति और मुरादनगर रेगूलेटर से दिल्ली जल बोर्ड को हो रही पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। तमाम संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
31 अक्तूबर को होगी सप्लाई
शुक्रवार आधी रात को हरिद्वार से पानी बंद होने के बाद रविवार तक ही ट्रीटमेंट प्लांट को पानी मिल सकता है। सोमवार से नहर में पानी नहीं रहने से प्लांट आपूर्ति नहीं कर पाएगा। इसके बाद सिंचाई विभाग 27 अक्तूबर आधी रात को नहर में हरिद्वार से पानी छोड़ेगा जो 30 अक्तूबर तक मेरठ पहुंचेगा। पानी मिलने के बाद 31 अक्तूबर को ही ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई हो सकेगी।