Meerut: मेडा की टीम पर पथराव, अफसरों को दौड़ाया, अवैध कॉलोनी को जमींदोज करने की थी तैयारी
Meerut News : मेरठ में अवैध कॉलोनी को जमींदोज करने पहुंची विकास प्राधिकरण मेडा की टीम पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने अफसरों को दौड़ा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दिल्ली-देहरादून बाईपास के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील करने व अवैध कॉलोनी को जमींदोज करने पहुंची मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा की टीम का शनिवार को भारी विरोध हो गया। लोगों ने टीम को दौड़ा लिया और पथराव कर दिया।
वहीं, जान बचाकर लौटी टीम ने आला अफसरों को अवगत कराया। पल्लवपुरम थाने में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। निर्माण को सील व ध्वस्त करने के लिए फोर्स मांगी गई है।
प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि पल्लवपुरम फेज-2 रुड़की रोड पर उदय सिटी गेट के पास अजय मलिक द्वारा 400 वर्ग मीटर में अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था। टीम के कार्रवाई करने पर राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से पथराव किया गया। इस पर अजय मलिक व अन्य के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई को थाने में तहरीर दी गई।
उन्होंने बताया कि बालेश्वर, महावीर, धर्मपाल, राजपाल, संजय, अनुराग द्वारा दुल्हैड़ा चौहान गांव उदय विहार के पीछे उदय सिटी के पास बिना ले आउट स्वीकृत कराए 25 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रवर्तन दल टीम द्वारा शनिवार को पहुंच कर कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच बलवा, पथराव कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: गुलफशा का कत्ल: पति का दिल न पसीजा, चंद पलों में मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा, दो साल पहले हुआ था निकाह
इस मामले में संजय, बालेश्वर, महावीर, धर्मपाल, राजपाल, अनुराग व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी गई है। ध्वस्तीकरण के लिए तिथि नियत करते हुए फोर्स मांगा गया है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार