फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of Delhi, Haryana are getting slot book done in Meerut

दिल्ली, हरियाणा के लोग मेरठ में करा रहे स्लॉट बुक

Thu, 03 Jun 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
People of Delhi, Haryana are getting slot book done in Meerut
दिल्ली, हरियाणा के लोग मेरठ में करा रहे स्लॉट बुक
विज्ञापन

मेरठ। 18 से 44 साल के बीच की उम्र के लोगों में टीकाकरण के लिए मारामारी है। दिल्ली, हरियाणा आदि दूसरे प्रदेशों से भी स्लॉट बुक कर लोग टीकाकरण के लिए मेरठ आ रहे हैं। आधार कार्ड उत्तर प्रदेश का नहीं होने पर जब मना किया जाता है तो वह हंगामा करते हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग परेशान है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम का कहना है कि 18 से 44 साल वर्ग में उन लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है जो या तो उत्तर प्रदेश का निवासी है या फिर मेरठ में नौकरी कर रहा है। ऐसी स्थिति में आवेदक को प्रूफ देना होगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ, निर्देश हैं कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के वह लाभार्थी जो अभिभावक नहीं हैं किसी भी दशा में अभिभावक स्पेशल ग्रुप में स्लॉट बुक ना करें। पंजीकरण होने के पश्चात भी ऐसे लाभार्थियों को टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक स्पेशल केंद्र पर बच्चों का आधार जरूरी
12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों का जिले में प्रतिदिन 300 लाभार्थियों का टीकाकरण एक जून से किया जा रहा है। इसके लिए दो स्थानों का चयन किया गया है। मेरठ कॉलेज मेरठ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेढ़ सौ लाभार्थियों एवं प्राथमिक विद्यालय मुल्तान नगर यूपीएससी साबुन गोदाम के अंतर्गत डेढ़ सौ लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इन दोनों सीवीसी का नाम अभिभावक स्पेशल का नाम दिया गया है। यहां के लिए भी ऑनलाइन ही स्लॉट बुक होगा। स्लॉट बुक से पहले पंजीकरण आरोग्य सेतु या covin.gov.in द्वारा होना चाहिए। टीकाकरण कराते समय प्रत्येक दशा में अपनी 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों का आधार कार्ड या नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि कार्ड लाना होगा। बिना जन्मतिथि कार्ड तथा आईडी एवं चार अंकों की ओटीपी के मेसेज के बिना किसी का टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed