फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people know the tb free survay is caa servay, they not gave proper detail about family

टीबी मुक्त भारत सर्वे को मान रहे सीएए का सर्वे, गलत जानकारी दे रहे लोग

Sun, 23 Feb 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
people know the tb free survay is caa servay, they not gave proper detail about family
टीबी सर्वे के बाद टीम द्वारा दरवाजे पर चिपकाया गया स्टीकर। - फोटो : LAWARD
लावड़ (मेरठ)। नागरिकता संशोधन कानून का मुख्यत मुस्लिम समाज लगातार विरोध कर रहा है। इसी बीच सरकार ने टीबी मुक्त भारत को लेकर स्वास्थ्य विभाग को घर-घर जाकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हुए हैं। पर मुस्लिम इलाकों में इस टीबी मुक्त सर्वे टीम को लोग सीएए व एनआरसी की टीम समझकर सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को घर-घर जाकर सर्वे करने के आदेश दिए है। जिसके तहत क्षेत्रों घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। जिसमें घर के सदस्यों की संख्या, टीबी का मरीज है या नहीं सहित आवश्यक जानकारियां ली जा रही हैं। लावड़ कस्बे में सात टीमों को यह कार्य दिया है। प्रत्येक टीम को रोजाना 50 घरों का सर्वे करना है। टीम के सदस्यों के मुताबिक मुस्लिम क्षेत्रों में सर्वे करने में मुश्किल आ रही है। लोग परिवार के सदस्यों के नाम व संख्या गलत बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग किसी भी प्रकार की जानकारी देने को तैयार नहीं है। टीम के मुताबिक लोगों के इस रवैये से सर्वे करना मुश्किल हो रहा है। वह सीएए व एनआरसी की टीम समझकर विरोध पर उतर आ रहे हैं। हालांकि उन्हें काफी समझाने का प्रयोग किया जा रहा है। सुपरवाइजर लोकेंद्र के मुताबिक अभी इस तरह की शिकायत किसी टीम ने नहीं की है। यदि ऐसी कोई शिकायत आती है तो लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed