फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People fight with Police on a minor dispute in Meerut, inspector waved pistol

यूपी: चौराहे पर पुलिस से हाथापाई, दरोगा ने लहराई पिस्टल, महिला से विवाद पर हुआ हंगामा

Wed, 09 Oct 2019 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Oct 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
People fight with Police on a minor dispute in Meerut, inspector waved pistol
पल्हैड़ा चौराहे पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मोदीपुरम में पल्हैड़ा चौराहे पर जरा से विवाद में पुलिस और जनता आमने-सामने आ गई। स्कूटी सवार से महिला का विवाद होने पर उसके पति को हिरासत में लेना पुलिस को भारी पड़ गया। 
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोगों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, पुलिस से हाथापाई की और महिला के पति को छुड़ा लिया। खुद को घिरता देखकर दरोगा ने पिस्टल निकाल ली और हवा में लहराते हुए चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस किसी तरह भीड़ से बचकर निकल सकी। 
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो, डबल स्टोरी की वाल्मीकि बस्ती निवासी रेखा पत्नी मनोज अपनी बेटी खुशबू के साथ मंगलवार शाम पल्हैड़ा चौराहे पर साप्ताहिक पैठ में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान एक स्कूटी अनियंत्रित होकर रेखा की ओर बढ़ने लगी। टक्कर होने से पहले ही रेखा सचेत हो गईं और विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच रेखा के पति मनोज भी आ गए। तभी वहां से पल्लवपुरम थाने के एक दरोगा और सिपाही गुजर रहे थे। 

बताया गया कि स्कूटी सवार सिपाही का परिचित था। पुलिस ने उसका पक्ष लिया और जीप बुलाकर मनोज को बैठाकर थाने ले जाने लगी। इसी बीच रेखा ने सूचना देकर परिजनों और बस्ती के लोगों को बुला लिया। एक पार्षद की दुकान के सामने लोगों ने एकत्र होकर पुलिस को दौड़ा लिया और मनोज को छुड़ा लिया।

पल्हैड़ा चौराहे पर लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर दी। खुद को गिरता देख दरोगा ने पिस्टल निकाल ली और हवा में लहराई। इसके बाद पुलिस किसी तरह बचकर वहां से निकली। बाद में इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान फोर्स के साथ पल्लवपुरम फेज दो स्थित चौराहे पर पहुंचे और पूछताछ की।

पैठ में मची अफरातफरी
दशहरे के पर्व पर पैठ में काफी भीड़ थी। विवाद होने पर अफरातफरी मच गई। एक घंटे चले हंगामे के कारण माहौल तनावपूर्र्ण हो गया और देखते ही देखते पैंठ खाली हो गई। दुकानदार भी अपना सामान समेटकर चले गए। 

केवल कहासुनी हुई थी। कोई मारपीट या पिस्टल नहीं लहराई गई है। फिर भी जांच की जा रही है। - जनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी पल्लवपुरम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed