फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People facing heavy traffic jam on Delhi-Meerut road

दिल्ली-मेरठ राजमार्ग पर जाम से परेशान हुए यात्री, रूट किया गया डायवर्ट

Sun, 21 Oct 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Oct 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
People facing heavy traffic jam on Delhi-Meerut road
traffic jam - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ आने और जाने वाले लोग रविवार को भी दिन भर जाम की समस्या से जूझते रहे। मेरठ के रास्ते दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को बुलंदशहर मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है। इससे रूट वनवे होने के कारण स्थिति और भी मुश्किल हो गई है। मुख्य मार्ग पर पूरे दिन में कई बार जाम लगा। लोगों को कहना है कि मुख्य मार्ग से जाम के कारण गुजरना मुश्किल हो रहा है। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन


नगर में जाम की समस्या धीरे-धीर विकराल रुप धारण करने लगी है। शनिवार के दिन घंटों जाम लगा रहा था। इसी कारण बस की साइड कार में लगने पर कार सवार लोगों ने चालक की धुनाई कर दी थी। लेकिन पुलिस ने थाने से बाहर निकल जाम की समस्या को निपटाने का प्रयास तक नहीं किया था। 
विज्ञापन

 
रविवार को भी जाम की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। थाने के सामने दिन में कई बार जाम लगा। कई स्थानों पर तीन किलोमीटर से भी लंबा जाम लगा रहा, लेकिन पुलिस ने ध्यान तक देना गवारा नहीं किया।  मुख्य मार्ग पर भी कई जगह पर जाम लगा। लोगों का कहना है कि अभी तो मिल भी शुरु नहीं हुआ है, मिल चलने पर तो मुख्य मार्ग पर चलना भी दूभर हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के कारण रोडवेज बस चालक भी बसों को मवाना से निकालने के बजाय बाईपास से निकालकर ले जाते हैं। जिससे नगर के लोगों को घंटों वाहनों का इंतजार करना पडता है। कई बार स्थानीय लोग तथा संगठन जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष बिष्ट से पूछे जाने पर उनका कहना था कि जल्द ही नगर पालिका के कर्मचारियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटवाकर जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed