फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people are not follwing the rules in contonment area

छावनी क्षेत्र में भी नहीं सुधर रहे लोग

Mon, 20 Apr 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
people are not follwing the rules in contonment area
मेरठ। शहर के पुराने इलाके में तो लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। वहीं, छावनी क्षेत्र में भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस जहां सख्ती कर रही है वहीं, कैंट बोर्ड टीम बेबस दिख रही है। हालांकि यहां 20 हजार सैन्यकर्मी और उनके परिजन रहते हैं।
विज्ञापन

सब एरिया हेडक्वार्टर से छावनी क्षेत्र के लिए निर्देश जारी किए थे। जिसमें लॉकडाउन के दौरान कुछ लोगों को छोड़कर कोई भी यहां से बिना पास के नहीं निकल पाएगा। पहले दिन सख्ती रही परंतु व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई। छावनी क्षेत्र में रविवार को कई जगह स्थिति खराब नजर आई।
विज्ञापन

दोपहर में सोफिया स्कूल के बाहर रिक्शे वालों का जमावड़ा लगा था। वहीं, सड़कों पर महिलाएं और पुरुष बिना रोकटोक आते-जाते दिखे। दोपहर दो बजे इंडाना बार चौराहे के समीप फल विक्रेता खड़े थे। माल रोड पर दौड़ती गाड़ियों को भी रोकने वाला कोई नहीं दिखा। शाम को कैंट में हालात चौंकाने वाले दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर नया बाजार में शाम करीब पांच बजे लोग सड़कों पर चहलकदमी कर रहे थे। लॉकडाउन क्या होता है शायद उन्हें पता नहीं था। सदर पत्ता मोहल्ले में करीब सवा पांच बजे सड़कों पर लोग बेवजह घूमते नजर आए। यही हाल सदर बाजार में शाम साढ़े पांच बजे दिखा। बच्चे, महिलाएं और पुरुष सड़कों पर खड़े दिखे। सदर पुलिस स्ट्रीट में लोग जमा थे।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया
शाम को करीब पौने छह बजे वीरबाला पथ पर खाना बांटने के लिए एक कार रुकी तो लोगों की लाइन लग गई। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक उड़ाया जा रहा था। हालांकि खाना बांटने वालों के लिए भी स्पष्ट गाइड लाइन है।

बेहद गंभीर हैं ये हालात
सैन्य क्षेत्र में लापरवाही बरतना बेहद गंभीर है। यहां सेना की महत्वपूर्ण यूनिट हैं। सैनिक भी बाहर आते हैं। इसके बावजूद यहां की संवेदनशीलता को समझा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed